{"_id":"69c27bc7956d970a1b07adc9","slug":"is-rohit-saraf-dating-pratibha-ranta-users-claim-they-will-appear-in-the-revolutionaries-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे रोहित सराफ? फैंस लगा रहे कयास; इस सीरीज में साथ में आएंगे नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
क्या प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे रोहित सराफ? फैंस लगा रहे कयास; इस सीरीज में साथ में आएंगे नजर
Tue, 24 Mar 2026 05:26 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:26 PM IST
सार
Rohit Saraf And Pratibha Ranta: रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा एक साथ स्पॉट होने के बाद चर्चा में हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया है। जल्द ही वह एक सीरीज में एक-साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
विस्तार
अभिनेता रोहित सराफ इन दिनों अभिनेत्री प्रतिभा रांटा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मफेयर के मुताबिक दोनों की आपस में अच्छी बनती है और वह अच्छे दोस्त हैं। दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आ रहा है। वे एक दूसरे के साथ अक्सर अच्छा वक्त बिताते हैं। उनके बीच अच्छा रिश्ता होने के बावजूद वह अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
रिश्ते को लेकर फैंस लगा रहे कयास
हाल ही में रोहित और प्रतिभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक पार्टी में निखिल आडवाणी के साथ डांस करते नजर आए। इसके बाद फैन्स पिछले कुछ समय से उनके बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होने की वजह से दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दिलचस्प है कि न तो प्रतिभा रांटा और न ही रोहित सराफ ने अब तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

द रिवोल्यूशनरीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
इस सीरीज का होंगे हिस्सा
इस बीच खबर आ रही है कि रोहित और प्रतिभा सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का हिस्सा होंगे। इसके निर्देशक निखिल आडवाणी हैं। इसकी कहानी एक किताब पर आधारित है। इन दोनों कलाकारों के अलावा इसमें भुवन बाम, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह होंगे। यह सीरीज इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

इन कलाकारों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा, कोई चला रहा रेस्टोरेंट तो कोई बना इंफ्लूएंसर
रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
प्रतिभा रांटा का वर्कफ्रंट
प्रतिभा रांटा बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' (2024) में नजर आ चुकी हैं। वह 'एक्यूज्ड' (2026) का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
रोहित सराफ का वर्कफ्रंट
रोहित सराफ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (2025) और 'ठग लाइफ' (2025) का हिस्सा रहे हैं।