फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian web television series Sacred Games Season 2 release date conferm

सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के रिलीज की तारीख तय, पहले सीजन के ठीक 13 महीने बाद रिलीज होगा दूसरा सीजन

Mon, 20 May 2019 12:57 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 May 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Indian web television series Sacred Games Season 2 release date conferm
sacred games 2 - फोटो : social media
भारतीय ओटीटी बाजार में धमाकेदार एंट्री के लिए चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स बनाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीरीज में काम करने वाले सभी प्रमुख कलाकारों मसलन सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी और कल्कि केकलां से दूसरे सीजन के प्रचार के लिए डेट्स रिजर्व करने को कह दिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन अगस्त में रिलीज किया जाएगा। सीरीज का पहला सीजन पिछले साल 6 जुलाई को रिलीज हुआ था। विक्रम चंद्रा के उपन्यास सेक्रेड गेम्स पर आधारित इस सीरीज के पहले सीजन की कहानी मुंबई पुलिस के एक इंस्पेक्टर सरताज सिंह के इर्द गिर्द घूमती है। वह सिस्टम से परेशान है और इसी बीच उसे एक 16 साल से लापता एक क्रिमिनल गणेश गायतोंडे का फोन आता है। 
विज्ञापन


गणेश बताता है कि उसके पास इस शहर को बचाने के लिए सिर्फ 25 दिन हैं। गणेश गायतोंडे के इस फोन के बाद पूरे देश में हलचल मचती है। सरताज और गणेश के बीच चूहा बिल्ली का खेल शुरू होता है जिसमें सरताज की मदद रॉ की अफसर अंजलि माथुर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्रेड गेम्स सीजन 2 का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। पिछला सीजन देख चुके लोगों को इस बार रणवीर शौरी और कल्कि केकलां के किरदारों में काफी दिलचस्पी है और सीरीज के मेकर्स ने अभी इस सीजन का प्लॉट जाहिर नहीं किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सैक्रेड गेम्स का निर्माण अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed