Bigg Boss 15: घर के सभी लड़कों ने आधी रात में लगाई उठक-बैठक, बिग बॉस से माफी भी मांगी, जानें पूरा माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस हफ्ते निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली को टास्क में हराकर घर के नए कैप्टन बन गए हैं, जिसके बाद वह घर की जिम्मेदारी निभाते नजर आए हैं। इस दौरान निशांत ने आधी रात करण कुंद्रा, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज और सिंबा नागपाल के साथ कैमरे के सामने बिग बॉस से माफी मांगी और सभी ने कहा कि, वह आगे से बिग बॉस के घर का कोई भी नियम नहीं तोड़ेंगे।
कैप्टेंसी टास्क में हुआ बवाल
कैप्टेंसी के लिए बिग बॉस की तरफ से घर में एक टास्क दिया गया, जिसमें प्रतीक, जय और निशांत को ट्रेड मिल मशीन पर जंगलवासियों से ज्यादा से ज्यादा चलाना था। इस टास्क की शुरुआत से पहले जय भानुशाली और निशांत भट्ट सभी जंगलवासियों से बातचीत करते नजर आए थे, ताकि उनकी मशीन ज्यादा से ज्यादा चल सके। लेकिन इस दौरान प्रतीक ने अपना अलग ही दिमाग लगाया, जिसकी वजह से घर में जमकर बवाल हुआ।
प्रतीक ने गेम शुरू होने से पहले ही जय भानुशाली की मशीन की कील छिपा दी। जिस वजह से जय भानुशाली का अपना खेल शुरू ही नहीं कर पाए थे। इसका नतीजा ये हुआ कि, जय ने प्रतीक को भी नहीं खेलने दिया और निशांत बिना लड़े टास्क जीत गए और घर के नए कैप्टन बन गए।