फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   In Bigg Boss 15 all the boys apologized in front of the camera in the midnight

Bigg Boss 15: घर के सभी लड़कों ने आधी रात में लगाई उठक-बैठक, बिग बॉस से माफी भी मांगी, जानें पूरा माजरा

Tue, 19 Oct 2021 01:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
In Bigg Boss 15 all the boys apologized in front of the camera in the midnight
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का सीजन 15 दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस सीजन को शुरू हुए महज 2 हफ्ते हुए हैं, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और लड़ाई जमकर देखने को मिल रही है। बिग बॉस के इस सीजन में भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनकी बिल्कुल भी नहीं बन रही। लेकिन ये भी सच है कि, घर के सभी सदस्य मिलकर मस्ती मजाक  करते नजर आते हैं। 18 अक्तूबर के एपिसोड में भी घर में मिला-जुला माहौल देखने को मिला। आज के एपिसोड में एक तरफ बिग बॉस के घर में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ देर रात घर में सभी कंटस्टेंट्स बिग बॉस से माफी मांगते नजर आए।
विज्ञापन

In Bigg Boss 15 all the boys apologized in front of the camera in the midnight
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस हफ्ते निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली को टास्क में हराकर घर के नए कैप्टन बन गए हैं, जिसके बाद वह घर की जिम्मेदारी निभाते नजर आए हैं। इस दौरान निशांत ने आधी रात करण कुंद्रा, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज और सिंबा नागपाल के साथ कैमरे के सामने बिग बॉस से माफी मांगी और सभी ने कहा कि, वह आगे से बिग बॉस के घर का कोई भी नियम नहीं तोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Bigg Boss 15 all the boys apologized in front of the camera in the midnight
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
कैमरे के सामने निशांत भट्ट ने बिग बॉस से कहा कि, मैं इस घर का नया कप्तान हूं। हम अपनी हरकतों की वजह शर्मिंदा हैं। हम कोई भी रूल नहीं तोड़ेंगे। हम यहां पर आपके सामने 10 उठक बैठक करेंगे। हमें कल सुबह हमारी खुशियां दे दो। इतना ही नहीं, निशांत के बाद कैमरे के सामने करण ने भी माफी मांगी। और फिर निशांत ने आगे कहा कि, हम वॉशरूम भी गंदा नहीं करेंगे और उम्मीद है कि आप हमारी इस गुजारिश को मानेंगे।
विज्ञापन

In Bigg Boss 15 all the boys apologized in front of the camera in the midnight
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्टेंसी टास्क में हुआ बवाल
कैप्टेंसी के लिए बिग बॉस की तरफ से घर में एक टास्क दिया गया, जिसमें प्रतीक, जय और निशांत को ट्रेड मिल मशीन पर जंगलवासियों से ज्यादा से ज्यादा चलाना था। इस टास्क की शुरुआत से पहले जय भानुशाली और निशांत भट्ट सभी जंगलवासियों से बातचीत करते नजर आए थे, ताकि उनकी मशीन ज्यादा से ज्यादा चल सके। लेकिन इस दौरान प्रतीक ने अपना अलग ही दिमाग लगाया, जिसकी वजह से घर में जमकर बवाल हुआ।

In Bigg Boss 15 all the boys apologized in front of the camera in the midnight
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक ने गेम शुरू होने से पहले ही जय भानुशाली की मशीन की कील छिपा दी। जिस वजह से जय भानुशाली का अपना खेल शुरू ही नहीं कर पाए थे। इसका नतीजा ये हुआ कि, जय ने प्रतीक को भी नहीं खेलने दिया और निशांत बिना लड़े टास्क जीत गए और घर के नए कैप्टन बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed