फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Good news: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Mohena Kumari gave birth to a baby boy

खुशखबरी: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

Sat, 16 Apr 2022 11:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Good news: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Mohena Kumari gave birth to a baby boy
मोहिना कुमारी की गोद भराई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी अभिनेत्री, डांसर और कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को वर्चुअल बेबी शॉवर के लिए धन्यवाद किया था। रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी का समय बेहद एन्जॉय किया। एक्ट्रेस समय- समय पर फैंस के सामने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

 

रिपोर्ट्स की मानें तो मोहिना सिंह के मां बनने पर करीब 120 साल के बाद ऐसा मौका आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में बेटे की प्राप्ति हुई है। फैंस बेसब्री से अभिनेत्री की तरफ से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मोहिना सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।

गौरतलब है कि मोहिना कुमारी ने फरवरी 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "एक नई शुरुआत की शुरुआत। सभी के साथ खुशखबरी साझा कर रहे हैं। इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। अभिनेत्री होने के साथ ही मोहिना एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं, उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई डांस वीडियोज भी शेयर किए ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

 

अभिनेत्री ने सुयश रावत से शादी के बाद शोबिज छोड़ दिया और देहरादून में बस गईं। लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया और अपने व्लॉग्स के जरिए से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। मोहिना ने स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में 'कीर्ति सिंघानिया' का किरदार निभाया था। इसी शो से अभिनेत्री ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा मोहिना डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भी नजर आ रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed