फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   World Hindi Day Shubhangi Atre to Himani Shivpuri TV celebs appreciate Hindi language

विश्व हिंदी दिवस: सितारों ने सुनाए विदेश में हिंदी की धूम के किस्से, भाबी जी का इंडोनेशिया का किस्सा तो गजब है

Mon, 10 Jan 2022 07:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Jan 2022 07:46 PM IST
सार

विश्व हिंदी दिवस के मौके पर टीवी के कुछ सितारों ने अपने दिलचस्प किस्से बताए हैं। इसमें शुभांगी अत्रे, हिमानी शिवपुरी और अंबरीश बाॅबी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
World Hindi Day Shubhangi Atre to Himani Shivpuri TV celebs appreciate Hindi language
शुभांगी अत्रे, हिमानी शिवपुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दुनिया भर में हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिये हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत के विभिन्न प्रांतों में तो प्रमुखता से बोली जाती ही है, इसके साथ ही पूरी दुनिया में भी यह भाषा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर शुभांगी अत्रे, हिमानी शिवपुरी और अंबरीश बाॅबी जैसे कलाकारों ने अपने उन खास एवं दिलचस्पों पलों के बारे में बताया, जब उनकी मुलाकात हिंदी में अपना हाथ आजमा रहे विदेशियों से हुई थी और उन्होंने उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया था।

विज्ञापन

World Hindi Day Shubhangi Atre to Himani Shivpuri TV celebs appreciate Hindi language
शुभांगी अत्रे - फोटो : Social Media

शुभांगी अत्रे ऊर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी ने कहा, ‘‘ऐसा कई बार हुआ है, जब मैं भारत से बाहर गई और लोगों ने मुझे पहचाना और ‘नमस्ते अंगूरी भाबी‘ कहकर मेरा अभिवादन किया। एक फैन के साथ एक ऐसी ही घटना इंडोनेशिया में हुई थी। एक महिला मेरे पास आई और अपने अनूठे लहजे में उसने अंगूरी भाबी का कैचफ्रेज ‘सही पकड़े हैं!‘ बोलने की कोशिश की। वह इतना प्यारा पल था कि मैंने उसे गले से लगा लिया। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे टेलीविजन शो दुनिया भर में देखे जाते हैं और पूरे विश्व में हिंदी को इतना मशहूर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

World Hindi Day Shubhangi Atre to Himani Shivpuri TV celebs appreciate Hindi language
हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala

हिमानी शिवपुरी, जोकि ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में कटोरी अम्मा का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘‘हिंदी एक खूबसूरत भारतीय भाषा है और मुझे बचपन से ही यह पसंद रही है, क्योंकि मेरे पिता डाॅ. भट्ट द दून स्कूल में हिंदी और संस्कृत के शिक्षक थे। इस इंडस्ट्री में काम करने और अलग-अलग लहजे और बोलियों में हिंदी बोलने की कोशिश करने से इस भाषा से प्रति मेरा लगाव और भी बढ़ गया। फिलहाल, मेरी कटोरी अम्मा की कनपुरिया हिंदी ने मुझे भारत और विदेशों में लोकप्रिय बना दिया है। मुझे याद है कि एक बार मेरी मुलाकात एक विदेशी नौजवान से हुई थी, जो मेरे पास आया और उसने कुछ कहने की कोशिश की, लेकिन उसकी बात कोई समझ नहीं पा रहा था। लेकिन उसके थोड़ा और प्रयास करने के बाद, मुझे समझ में आ गया कि वह ‘नींबू निचोड़ देंगे‘ कहने की कोशिश कर रहा था। मैं वाकई में उसके प्रयासों एवं हिंदी कैचफ्रेज के लिये उसके प्यार की सराहना जरूर करना चाहूंगी। हिंदी ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है और हिंदी शोज एवं बाॅलीवुड फिल्मों के डाॅयलाॅग्स लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं।"

विज्ञापन

World Hindi Day Shubhangi Atre to Himani Shivpuri TV celebs appreciate Hindi language
अंबरीश बाॅबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंबरीश बाॅबी उर्फ एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के रमेश प्रसाद मिश्रा ने कहा, ‘‘हमारे शो की एक कहानी में, हमारे साथ यूरोपीय बेले डांसर एजिजा खामरेवा ने सैंड्रा की भूमिका निभाई थी। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद अनूठा था, लेकिन हमें सेट पर उन्हें हिंदी सिखाने में काफी मजा भी आया। वह हिंदी सीखने के लिये बहुत उत्साहित थीं और हिंदी के कुछ लोकप्रिय शब्द तो उन्होंने झट से सीख भी लिये, जैसे कि नमस्ते, मसाला, दोस्त, मस्त वगैरह। वह हिंदी में सबका अभिवादन करने लगी थी और उनके फिरंगी लहजे से सभी को बहुत मजा आता था। उसे हिंदी सिखाना हमारे लिये सिर्फ अद्भुत अनुभव ही नहीं था, बल्कि हिंदी में उनकी दिलचस्पी और हमारी भाषा को सीखने के उनके रोमांच को देखकर हमें बहुत खुशी भी हुई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed