फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   fight between TV actors for make-up man

मेकअप मैन को लेकर टीवी एक्टर्स के बीच हुई लड़ाई, शूटिंग छोड़ चल दी हीरोइन

Wed, 05 Apr 2017 02:48 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 05 Apr 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
fight between TV actors for make-up man
सीरियल 'गुलाम'

टीवी चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'गुलाम' के सेट पर मेकअप मैन को लेकर एक्टर्स आपस में ही भिड़ गए। दरअसल 'गुलाम' सीरियल की लीड हीरोइन नीति टेलर और एक्टर विकास मानकतला मेकअप कराने को लेकर एक दूसरे के साथ लड़ने लगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि नीति और विकास का मेकअप एक ही व्यक्ति करता है। इस दिन शूट से पहले जैसे ही दोनों अपना मेकअप कराने पहुंचे, विकास ने नीति से कहा कि पहले वो अपना मेकअप कराना चाहते हैं लेकिन नीति अपनी बात पर अड़ी रही और पहले मेकअप कराने की जिद करने लगी।

विज्ञापन

नीति ने नहीं मानी अपनी गलती

fight between TV actors for make-up man
नीति टेलर और विकास मानकतला

विकास ने नीति से कई बार कहा कि उनका सीन पहले है इसलिए वो पहले मेकअप कराना चाहते हैं पर नीति नहीं मानी और गुस्से में शूटिंग छोड़कर जाने लगी। बाद में सीरियल के प्रोड्यूसर के कहने पर दोबारा शूटिंग शुरू की गई।

हालांकि इस पूरे मामले के बाद नीति ने अपनी गलती नहीं मानी। नीति का कहना था कि विकास से उनकी बहस जरूर हुई थी पर वो शूटिंग छोड़कर नहीं गईं थीं। वो अपनी जगह पर सही थीं। आपको बता दें कि कुछ ऐसा ही साल 2011 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के बीच हुआ था। तब ये दोनों हीरोइन भी एक मैकअप मैन को लेकर आपस में लड़ गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed