फराह खान ने शो ‘लॉकअप 2’ के प्रतियोगी को दी पार्टी, हर्षद चोपड़ा से लेकर विनर श्रेया कालरा तक ने की शिरकत
Farah Khan Host Party For Lock Upp 2 Contestants: ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के खत्म होने के बाद होस्ट फराह खान ने एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में शो के कई प्रतियोगी नजर आए। विनर श्रेया कालरा भी पार्टी में शामिल हुईं।
विस्तार
‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते थे। अब यह शो खत्म हो चुका है। इस शो के सभी प्रतियोगियों और अपने करीबी दोस्तों को फराह खान ने एक शानदार पार्टी दी है। इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। यहां देखिए, इस पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ?
हर्षद चोपड़ा से लेकर शिवांगी जोशी तक पार्टी में शामिल हुए
फराह खान की पार्टी में शो ‘लॉकअप 2’ के सभी प्रतियोगी शामिल हुए। इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, अपूर्वा मुखीजा जैसे कई सेलेब्स शामिल थे। वहीं बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स पार्टी में नजर आए, इसमें एकता कपूर, अर्जुन कपूर, गोविंदा का बेटा यश, मौनी रॉय और सनी लियोनी और उनके हसबैंड शामिल थे।
विज्ञापन विज्ञापन
विनर श्रेया कालरा पार्टी में थिरकती नजर आईं
शो ‘लॉकअप 2’ की विनर श्रेया कालरा बनीं। वह पार्टी में खूब डांस करती नजर आईं। विनर बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पार्टी में शो के होस्ट और अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे थे। फराह की पार्टी में सभी मस्ती में झूमते दिखे।
View this post on Instagram
'लॉकअप सीजन 2' का विनर बनने की दौड़ में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी शामिल थे। लेकिन विजेता श्रेया कालरा बनीं। उनको पुरस्कार में एक चमचमाती ट्रॉफी मिली है, इसके अलावा एक करोड़ रुपये की राशि भी उन्हें मिली है। बता दें कि लॉकअप का यह दूसरा सीजन भी काफी रोमांचक रहा। दर्शकों को खूब ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेया कालरा मामूली अंतर से जीती हैं। उन्होंने शिवांगी जोशी को सात वोटों से हराया है।