फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Farah Khan Compared Bigg Boss 18 Contestant Karan Veer Mehra To Siddharth Shukla

Bigg Boss 18: फराह खान ने करण वीर मेहरा की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की, बोली-हर कोई टारगेट कर रहा है

Sat, 07 Dec 2024 12:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

‘बिग बॉस 18’ में वीकएंड का वार एपिसोड फराह खान होस्ट करेंगी। शो में आकर फराह ने सभी प्रतियोगियों पर आरोप लगाया कि वह सब करण वीर मेहरा के पीछे पड़ गए हैं।

विज्ञापन
Farah Khan Compared Bigg Boss 18 Contestant Karan Veer Mehra To Siddharth Shukla
करण वीर मेहरा-फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम-colorstv

विस्तार

रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। आए दिन शो में किसी ना किसी प्रतियोगी के बीच बहस और झगड़ा होता रहता है। इस शो में टीवी अभिनेता करण वीर मेहरा भी बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। ज्यादातर प्रतियोगी उन्हें ही हर बात के लिए दोषी बता देते हैं। इसी बारे में आज रात के वीकएंड के वार एपिसोड में फराह खान विस्तार से बताएंगी।

विज्ञापन

Farah Khan Compared Bigg Boss 18 Contestant Karan Veer Mehra To Siddharth Shukla
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @realsidharthshukla

सिद्धार्थ शुक्ला से करण की तुलना 
कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले ‘बिग बॉस 18’ के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है। जिसमें फराह खान सभी प्रतियोगियों से बात कर रही हैं। साथ ही सभी प्रतियोगियों को डांटते हुए वह कहती हैं कि मामला कोई भी हो, हर कोई करण वीर मेहरा को ही दोषी मान लेता है। आगे वह करण को कहती हैं कि ऐसा पहले भी हुआ है, ‘बिग बॉस 13’ में सिद्धार्थ शुक्ला को भी ऐसे ही टारगेट किया जाता था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था शो 
सिद्धार्थ शुक्ला नामी टीवी कलाकार थे। वह  ‘बिग बॉस 13’ में बतौर प्रतियोगी नजर आए थे और विनर भी बने थे। कुछ साल पहले सिद्धार्थ की हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से डेथ हो गई थी। अब जब फराह खान ने करण वीर मेहरा की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की है, इससे करण के फैंस को लगा रहा है कि वह भी इस बार का बिग बॉस जीत सकते हैं। करण वीर मेहरा के अलावा विवियन डिसेना को भी ‘बिग बॉस 18’ जीतने का दावेदार माना जा रहा है। विवियन इस समय काफी अच्छा गेम बिग बॉस में खेल रहे हैं।
Bigg Boss 18: रजत दलाल के खिलाफ दर्ज है किडनैपिंग का मामला, बोले- 'मैं इंसान हूं, कोई मूर्ति...'

विज्ञापन

Farah Khan Compared Bigg Boss 18 Contestant Karan Veer Mehra To Siddharth Shukla
रजत दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

रजत दलाल की भी क्लास लगा दी 
फराह खान ने प्रतियोगी रजत दलाल को भी चेतावनी दी कि अगर वह घर में किसी से फिजिकल फाइट करते हैं तो शो से बाहर कर दिए जाएंगे। फराह खान के चेतावनी देने के बाद भी रजत दलाल पर कोई असर नहीं पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed