{"_id":"5cd3eb18bdec220752495019","slug":"ekta-kapoor-becomes-linkedin-influencer","type":"story","status":"publish","title_hn":"LinkedIn पर बिल गेट्स की बराबरी तक पहुंचीं एकता, नौकरीपेशा लोगों को सिखाएंगी कामयाबी के नुस्खे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
LinkedIn पर बिल गेट्स की बराबरी तक पहुंचीं एकता, नौकरीपेशा लोगों को सिखाएंगी कामयाबी के नुस्खे
Thu, 09 May 2019 02:38 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 09 May 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
124 टीवी सीरियल्स, 39 फिल्में और 25 वेब शो बना चुकीं कंटेंट क्वीन एकता कपूर का जादू अब नौकरी की तलाश में रहने वालों पर भी असर कर रहा है। नौकरियों से जुड़े मशहूर सोशल प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर भी अब इनफ्लुएंटर कैटेगरी में शामिल हो गई हैं। इस कैटेगरी में लिंक्डइन दुनिया की उन मशहूर हस्तियों को रखता है जिनके हर कदम पर नौकरीपेशा या नौकरी की तलाश में रहने वाले लोगों की नजर रहती है।
बिल गेट्स, एरियाना हफिंगटन जैसी हस्तियों की सूची में शामिल होने के बाद एकता कपूर काफी खुश हैं। एकता ने हिंदी मनोरंजन जगत में बहुत छोटी उम्र में शुरूआत की और अपने पिता मशहूर अभिनेता जीतेंद्र की विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', और 'नागिन' जैसे मशहूर टीवी सीरियल भारतीय मनोरंजन जगत में गेम चेंजर माने जाते हैं।
लिंक्डइन इन्फ्लुएंसर के रूप में नामित होने पर एकता कपूर कहती हैं, "लिंक्डइन पर इन्फ्लुएंसर समुदाय का हिस्सा होने के नाते मुझे अपनी सीख साझा करने का अवसर मिलेगा है और दूसरों को कंटेंट की दुनिया में अपना स्थान खोजने के लिए प्रेरित करने का मौका मिलेगा। मैं इन्फ्लुएंसर के इस प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा बन कर सम्मानित महसूस कर रही हूँ और मैं मंच पर प्रतिभाशाली पेशेवरों और उद्यमियों के साथ जुड़ने के लिए तत्पर हूं।"