{"_id":"60bdbbff1d2d4c5e384b0d65","slug":"ek-hazaaron-mein-meri-behna-hai-sarabhai-vs-sarabhai-actress-tarla-joshi-passes-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवसान: ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की अभिनेत्री तरला जोशी का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अवसान: ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की अभिनेत्री तरला जोशी का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
Mon, 07 Jun 2021 12:17 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:17 PM IST
सार
- ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की अभिनेत्री तरला जोशी का निधन
- उन्होंने बीते रविवार को अंतिम सांस ली
- तरला जोशी को साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे शोज के लिए जाना जाता है
विज्ञापन
तरला जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकीं टीवी अभिनेत्री तरला जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने बीते रविवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
अभिनेत्री निया शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। निया ने तरला जोशी के साथ ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल में काम किया था। निया ने अभिनेत्री की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘RIP बड़ी बीजी आप याद आएंगी। तरला जी आप हमेशा बड़ी बीजी रहेंगी।'
विज्ञापन
बता दें, अभिनेत्री तरला ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' में बड़ी बीजी का किरदार निभाया था। ये शो काफी हिट हुआ था। तरला जोशी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। टीवी सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तरला जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
तरला जोशी को साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे शोज के लिए जाना जाता है। बंदिनी में वो वसुधा बेन के किरदार में थीं तो वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई में वो इंद्रवदन की मां के किरदार में नजर आईं थीं।