टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की मीनाक्षी विक्रम राठी आपको याद होंगी। शो में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी और कम समय में ही लोकप्रिय हो गईं थीं। लेकिन अब मीनाक्षी यानी कनिका माहेश्वरी को देख आप चौंक जाएंगे। शायद कई लोग पहचान भी न पांए। दरअसल, उन्होंने अच्छा-खासा वजन घटा लिया है। अब वह पहले से और भी ज्यादा आकर्षक लग रही हैं।
2 of 5
कनिका माहेश्वरी
- फोटो : Social media
कनिका ने ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में भी अहम किरदार निभाया था। इसमें उनका अभिनय काफी सराहा गया था। 2012 में उनकी शादी बिजनेजमैन अंकुर घई से हुई थी और 2015 में उन्होंने एक बेटे जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने करियर से ब्रेक ले लिया था और परिवार व संतान के साथ समय बिता रही थीं।
3 of 5
कनिका माहेश्वरी
- फोटो : Insatagram- @kanicamaheshwari
कनिका का कहना है कि अपने बढ़े वजन की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जगह जगह लोग उन्हें मोटी बुलाने लगे और मोटापे का मजाक उड़ाने लगे थे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार बनाया। इसके बाद कनिका ने इसे चुनौती के तौर पर लिया।
4 of 5
कनिका माहेश्वरी
- फोटो : Insatagram- @kanicamaheshwari
अभिनेत्री का कहना है कि फिजिकल फिटनेस से अधिक मेंटल फिटनेस जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ है तो आप भी सही रहेंगे। इसलिए उन्होंने दिमागी सुकून पर ज्यादा जोर दिया। लोगों के तानों से परेशान होने की जगह उन्होंने इसे चैलेंज के तौर पर लिया।
5 of 5
कनिका माहेश्वरी
- फोटो : Insatagram- @kanicamaheshwari
कनिका ने लॉकडाउन के दौरान आपदा को अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया। उस समय कनिका ने खूब वर्कआउट किया और अपने खानपान का पूरा ध्यान रखा। वे बच्चे को भी संभालती रहीं और खुद को भी ग्रूम करती रहीं। इस तरह उन्होंने देखते ही देखते ही 17 किलो वजन घटा दिया। अब उन्होंने 'क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए' से वापसी की है और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया है।