फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Diya Aur Baati Hum actor Alan Kapoor Raviraa Bhardwaj married now

Alan Kapoor Raviraa Bhardwaj: 'दीया और बाती हम' एक्टर एलन कपूर-रविरा ने लिए सात फेरे, शेयर की शादी की तस्वीरें

Wed, 08 Oct 2025 10:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 Oct 2025 10:03 AM IST
सार

Alan Kapoor Raviraa Bhardwaj Married: 'दीया और बाती हम' फेम टीवी अभिनेता एलन कपूर ने अपनी प्रेमिका रविरा भारद्वाज से शादी कर ली है। जिसकी शानदार तस्वीरें एलन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Diya Aur Baati Hum actor Alan Kapoor Raviraa Bhardwaj married now
एलन कपूर और रविरा भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम@alankapoor

विस्तार

टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' से मशहूर हुए अभिनेता एलन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड रविरा भारद्वाज से शादी कर ली है। दोनों ने 7 अक्तूबर को शादी की है। एलन ने अपनी शादी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

एलन का पोस्ट
एलन ने 7 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों साथ में पोज देते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी में समुद्र किनारे शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में एलन हाथीदांत रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं, जबकि रविरा लाल दुल्हन के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट के साथ एलन ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ चीजें 07.10.2025 के लिए होती हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raviraa Bhardwaj (@raviraa_bhardwaj)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई एलन और रविरा की पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन और रविरा की मुलाकात कुछ साल पहले दोस्तों के जरिए हुई थी। तभी से दोनों का रिश्ता मजबूत रहा है। एलन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शादी की कई तस्वीरें साझा कीं। 

यह भी पढ़ें: Milind Soman: मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता को दी बधाई, बनीं आयरनमैन पूरा करने वाली पहली असमिया महिला
विज्ञापन

एलन और रविरा के बारे में
'दीया और बाती हम' टीवी सीरियल राजस्थान के पुष्कर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी है। जो संध्या राठी के आईपीएस अधिकारी बनने के सपने को दर्शाती है। इस शो में अनस राशिद और दीपिका सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। एलन ने इसमें आईपीएस राहुल कपूर का किरदार निभाया था, जो संध्या का दोस्त और रोमा का पूर्व प्रेमी था। वहीं रविरा को 'ऐसा क्यू', 'लिसन 2 दिल' और 'ब्रेकअप की पार्टी' जैसे शो में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 'ऐसा क्यू' में एक मुख्यमंत्री की रहस्यमय हत्या की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कई संदिग्ध शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2025: इस साल ये जोड़ियां मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल..

सेलेब्स ने दी बधाई
रविरा और एलन को शादी के लिए कई सेलेब्स ने शुभकानाएं दी हैं। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने लिखा, 'बधाई हो', फलक नाज ने लिखा, 'क्या बात है बहुत बहुत मुबारकबाद', चाहत पांडे ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई', नेहा बग्गा ने लिखा, 'बधाई हो'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed