फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dayanand Shetty explain how he work on cid and how he select work

स्क्रिप्ट में सिर्फ अपना नाम देखते हैं दयानंद शेट्टी, सीआईडी में काम करने का साझा किया अनुभव

Thu, 12 Feb 2026 11:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Feb 2026 11:03 PM IST
सार

CID: सीआईडी में अहम भूमिका निभाने वाला दयानंद शेट्टी ने काम चुनने के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि सीआईडी के लिए वह किस तरह काम करते थे।

विज्ञापन
Dayanand Shetty explain how he work on cid and how he select work
टीम के साथ दयानंद शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धारावाहिक 'सीआईडी' भारत में सबसे मशहूर जासूसी शोज में से एक है। इसमें शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में दयानंद शेट्टी ने इस शो के बारे में कई अहम बातें कही हैं।
विज्ञापन

काम चुनने पर बोले दया
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दयानंद शेट्टी ने कहा 'दया को जब भी कोई काम मिलता है तो वह पहले देखता है कि इसमें उनका क्या रोल है। वह देखते हैं कि स्क्रिप्ट में उनका नाम कहां-कहां है। वह आगे और पीछे नहीं देखते हैं। हालांकि शुरुआत में ऐसा नहीं था। अब चीजें बदल गई हैं। अब हर चीज जोड़ी जाती है। समय काउंट किया जाता है। टाइम इज मनी। मैं काम भी करूंगा और स्क्रिप्ट लेकर बैठूंगा, ऐसा नहीं होता। मैं उतना ही देखूंगा जितना मेरा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईडी के लिए चीजें अलग हैं
उन्होंने आगे कहा 'हालांकि सीआईडी के लिए चीजें अलग हैं। इसमें अगर सीनियर कहते हैं कि एक घंटा लगेगा या आधा घंटा लगेगा तो हम इंतजार करते हैं। कई बार हम बैठे होते हैं। अगर हम पूछते हैं कि कौन सा सीन है, तो हमसे कहा जाता है कि सीन आ रहा है। श्रद्धा ने हमारे साथ काम करना शुरू किया। वह मॉडल थी और वह एक्ट्रेस बनी। कई बार हम लोग एक्टिंग कर रहे होते थे। वह फंस जाती थी। कहती कि मेरा लंच टाइम है। हालांकि उसमें बदलाव हुआ। फिर जब वह वापस आई तो उसने बहुत अच्छा काम किया।'

Kohrra 2: 'कोहरा 2' देखकर अनुराग कश्यप ने लिखी दिल की बात, 'बॉर्डर 2' की एक्ट्रेस की तारीफ की

विज्ञापन

दयानंद शेट्टी का काम
आपको बता दें कि दयानंद शेट्टी ने 'सिंगल पापा' और 'सावधान इंडिया' जैसे शोज में काम किया है। वह बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम अगेन', 'दिलजले' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed