फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   CoronaVirus outbreak Colors retelecast Ram Siya Ke Luv Kush Mahakali Anth Hi Aarambh Hai Comdy Nights With Kapil in lockdown

यह चैनल कर रहा दर्शकों को लुभाने की एक और कोशिश, इन कार्यक्रमों के साथ कपिल शर्मा की होगी वापसी

Sat, 04 Apr 2020 03:44 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 04 Apr 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus outbreak Colors retelecast Ram Siya Ke Luv Kush   Mahakali Anth Hi Aarambh Hai Comdy Nights With Kapil in lockdown
Ram Siya Ke Luv Kush,Mahakali Anth Hi Aarambh Hai, Comedy Nights With Kapil - फोटो : amar ujala mumbai

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद सभी टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग बंद हो गई। इसके बाद चैनलों के पास टीवी धारावाहिकों के नए एपिसोड की बैंक धीरे-धीरे खत्म हो गई है। अब वे अपने रेगुलर ग्राहकों को अपने चैनल पर बरकरार रखने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। पिछले ही हफ्ते वायाकॉम 18 के चैनल कलर्स ने अपने रोजाना के शेड्यूल में बदलाव किया था। अब एक बार फिर से वे इस हफ्ते भी अपने कार्यक्रमों के प्रसारण में बदलाव करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

CoronaVirus outbreak Colors retelecast Ram Siya Ke Luv Kush   Mahakali Anth Hi Aarambh Hai Comdy Nights With Kapil in lockdown
Mahakali Anth Hi Aarambh Hai - फोटो : amar ujala mumbai

चैनल से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रमों की दिनचर्या में दो नए नाम; 'राम सिया के लव कुश' और 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' जुड़ने जा रहे हैं। इन दोनों पौराणिक कथाओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण हर रोज शाम चार बजे से शाम छः बजे तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CoronaVirus outbreak Colors retelecast Ram Siya Ke Luv Kush   Mahakali Anth Hi Aarambh Hai Comdy Nights With Kapil in lockdown
Comedy Nights With Kapil - फोटो : amar ujala mumbai

चैनल ने इसके अलावा अपने कार्यक्रमों में एक और बड़ा नाम जोड़ा है, जिसमें वे अपने पुराने सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को भी वीकेंड के दो दिनों शनिवार और रविवार को प्रसारित करेंगे। बाकी के कार्यक्रमों को लगभग पिछले हफ्ते के अनुसार ही रखा गया है। शाम सात बजे से रात ग्यारह बजे तक इस चैनल पर छोटी सरदारनी, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, बैरिस्टर बाबू, विद्या और बिग बॉस सीजन 13 इसी क्रम में प्रसारित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed