रोनित बोस रॉय, संगीता घोष और अजय सिंह चौधरी की तिकड़ी पहुंची चंडीगढ़, जल्द दिखेंगे कलर्स के इस धारावाहिक में
धारावाहिक में स्वरण का किरदार निभा रही संगीता घोष कहती हैं, ‘‘स्वरण का किरदार मेरे दिल के काफी नजदीक है। मैं एक लंबे समय के बाद टेलीविज़न पर इतनी सशक्त भूमिका निभा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह अद्भुत सफर पसंद आएगा और वो इस यादगार शो का हिस्सा बन जाएंगे।’’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों के जन्म लेते ही माता-पिता निस्वार्थ भाव से उनका पालन-पोषण शुरू कर देते हैं और इस सफर में उन्हें अनेक त्याग करने पड़ते हैं, जिनका अनुमान भी लगाना मुश्किल है। लेकिन असीम प्रेम व स्नेह के साथ पाले गए ये बच्चे जब बड़े होकर उस समय अपने माता-पिता को अकेला छोड़ देते हैं, जब उन्हें अपने बच्चों के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब क्या होता है? माता-पिता के प्रेम व स्नेह की इसी तरह की एक कहानी कलर्स का नया फैमिली ड्रामा ‘स्वरण घर’ लेकर आया है।
चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि में स्थित इस कहानी में एक दंपती स्वरण और उसके पति कंवलजीत का जीवन दिखाया गया है, जिन्हें उनके बच्चे उनके हाल पर छोड़ देते हैं। ‘स्वरणघर’ का प्रसारण 28 फरवरी से कलर्स पर होगा। धारावाहिक की कहानी के मुताबिक, स्वरण एक समर्पित मां है, जिसके अस्तित्व का हर कतरा तत्परता से अपने परिवार की सेवा में लीन रहता है, वहीं कंवलजीत एक निष्ठावान पति है, जो आजीवन अपने परिवार की देखभाल करता है और उनकी हर सुख सुविधा का ख्याल रखता है। लेकिन किस्मत उन्हें एक अंधे मोड़ पर ले जाती है और कंवलजीत गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है और पूरी तरह से स्वरण पर निर्भर हो जाता है।
कहानी के मुताबिक, पीड़ा और जिम्मेदारियों के बोझ से दबी स्वरण इस मुश्किल समय में अपने बच्चों से मदद मांगती है। लेकिन बच्चे उसकी मदद की गुहार को नजरंदाज कर स्वरण और कंवलजीत को बीच अधर में छोड़ देते हैं और अपने स्वार्थ को पूरा करने में लग जाते हैं। बाहर से तो स्वरण अपने जीवन के इस सबसे मुश्किल दौर में अपने बच्चों के साथ के बिना ही आगे बढ़ने का साहस जुटाती है, लेकिन दूसरी तरफ वह अपने बिगड़े हुए संबंधों से दुखी है। संगीता घोष और रोनित बोस रॉय के इस सफर में लोकप्रिय अभिनेता अजय सिंह चौधरी स्वरण के पुराने प्रेमी और भरोसेमंद दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।
धारावाहिक में स्वरण का किरदार निभा रही संगीता घोष कहती हैं, ‘‘स्वरण का किरदार मेरे दिल के काफी नजदीक है। मैं एक लंबे समय के बाद टेलीविज़न पर इतनी सशक्त भूमिका निभा रही हूं। मेरे किरदार के अनेक पहलू हैं। वह एक समर्पित मां है, पत्नी है और एक मजबूत महिला है। जब उसके बच्चे उसका साथ छोड़ देते हैं, वह तब भी अपने पति के साथ दृढ़ता से खड़ी रहती है और अपनी शर्तों के साथ अपनी जिंदगी जीती है। इससे कई महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। मुझे चंडीगढ़ में इस शो की शूटिंग करने में मजा आ रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह अद्भुत सफर पसंद आएगा और वो इस यादगार शो का हिस्सा बन जाएंगे।’’
वहीं धारावाहिक में कंवलजीत का किरदार निभाने रहे रोनित बोस रॉय के मुताबिक, ‘‘कंवलजीत के किरदार के साथ मेरा खास जुड़ाव है। वह एक निष्ठावान पति है और जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण बहुत व्यवहारिक है। वह अपनी पत्नी का ऋणी है क्योंकि वह सदैव उसका ख्याल रखती है और साथ ही उसे अपने बच्चों के वास्तविक स्वभाव का भी पता है।’’ अजीत का किरदार निभा रहे अजय सिंह चौधरी कहते हैं, ‘‘ये किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। वह पारंपरिक सोच का व्यक्ति है, जो सदैव समाज के नियमों का पालन करता है। अपने पूरे जीवन में उसके दिल में स्वरण का एक विशेष स्थान रहा और उसने सदैव स्वरण का साथ दिया।’’