{"_id":"5e3529b38ebc3e57e4317e14","slug":"colors-to-launch-legend-cricket-league-with-sachin-tendulkar-virender-sehwag-jonty-rhodes-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर क्रिकेटर्स फिर लौटेंगे मैदान पर, आईपीएल के मुकाबले इस धमाकेदार टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सीनियर क्रिकेटर्स फिर लौटेंगे मैदान पर, आईपीएल के मुकाबले इस धमाकेदार टूर्नामेंट का आगाज
Sat, 01 Feb 2020 01:05 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
'लीजेंड क्रिकेट लीग'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट का नाम सुनते ही हर भारतीय के कान खड़े हो जाते हैं, क्योंकि भारतीयों को जितना मजा क्रिकेट में आता है, उतना तो शायद सलमान की फिल्म में भी नहीं आता। यही कारण है कि देश में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के समय पर बड़े अभिनेता भी अपनी फिल्मों की तारीख आगे खिसका देते हैं।
विज्ञापन
खबर यह है कि बहुत ही जल्द टीवी चैनल कलर्स एक क्रिकेट लीग 'लीजेंड क्रिकेट लीग' शुरू करने जा रहा है, जिसमें दुनिया के पांच देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के सेवानिवृत हो चुके सबसे बड़े क्रिकेट के दिग्गज जैसे; मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, मोहम्मद कैफ, मुथैया मुरलीधरन, ब्रायन लारा आदि लगभग 75 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ी भारत के लोगों को महाराष्ट्र सरकार के अभियान 'शांत भारत, सुरक्षित भारत' के तहत सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20-20 ओवर वाले मैचों की इस लीग में छः टीमें होंगी, जो 11 से 12 मैच खेलेंगी। 2 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाली इस लीग के पहले सीजन के मैच पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कलर्स ऐसे किसी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इससे पहले भी लगभग हर साल कलर्स भारतीय सिनेमा के सितारों को लेकर 'सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग' करवाता रहा है, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी, बंगाली, भोजपुरी आदि भारतीय भाषाओं के सुपरस्टार जैसे; हिंदी सिनेमा के सुनील शेट्टी, सोहेल खान, आफताब शिवदासानी, कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार किच्छा सुदीप, भोजपुरी सिनेमा के मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव आदि बड़ी हस्तियां हिस्सा लेती हैं।