फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   chairman of the TV wing of IFTPC JD Majethia hopes TV shoots will resume in early May

इस तारीख से शुरू हो सकती है टीवी धारावाहिकों की शूटिंग, यूनियन नेता का बड़ा बयान

Mon, 20 Apr 2020 01:08 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
chairman of the TV wing of IFTPC JD Majethia hopes TV shoots will resume in early May
जेडी मजीठिया - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में लॉकडाउन के पहले से ही सभी तरह के टीवी शोज की शूटिंग बंद है। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सभी संगठनों ने सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही शूटिंग शुरू करने का फैसला लिया है। मौजूदा परिस्थिति में सभी को उम्मीद है कि 3 मई को जब दूसरे लॉकडाउन की समाप्ति होगी उसके साथ ही उन्हें शूटिंग करने की कुछ छूट मिल सकती है। इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के टीवी विंग के चेयरमैन जेडी मजीठिया को भी ऐसी ही उम्मीद है।  उनके अनुसार काउंसिल सरकार से पूरी सुरक्षा के साथ शूटिंग शुरू करने की अनुमति देने की गुजारिश कर सकती है।  

विज्ञापन


इस बारे में जेडी मजीठिया ने कहा, 'पीएम ने अपने हालिया संबोधन में यह घोषणा की थी कि दैनिक वेतन भोगियों को ध्यान में रखते हुए कुछ उद्योगों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।  यह इस बात पर निर्भर करेगी कि स्थिति में सुधार किस तरह होता है। हमारे उद्योग में हमारे पास बहुत सारे दैनिक वेतन भोगी हैं। हम इसे लेकर सरकार से संपर्क करने के बारे में सोच रहे हैं। हम कम लोगों के साथ कुछ डेली सोप की शूटिंग शुरु कर सकते हैं।'
विज्ञापन


मजीठिया ने आगे बताया, 'फिलहाल हमें लगता है कि हम 3 मई के बाद शूटिंग कर पाएंगे। हालांकि इस कदम से किसी के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। हम सैनिटाइज हुए स्थान पर पूरी सर्तकता से जरूरी दूरी बनाते हुए 4 मई से काम शुरू करते हैं तो हम धीरे-धीरे व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। एक्शन प्लान पर काम चल रहा है।' गौरतलब है कि शूटिंग बंद होने की वजह से प्रतिदिन टीवी इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है। नए एपिसोड्स न होने की वजह से इन दिनों टीवी पर पुराने शोज जैसे 'रामायण', 'महाभारत', 'खिचड़ी' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे शोज प्रसारित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed