फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   biggboss season 20 first teaser released salman khan dropped a clue for audience

Bigg Boss 20 Teaser: 'जो करण-अर्जुन में हुआ था अब...', रिलीज हुआ ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, इस दिन होगा प्रीमियर

Tue, 04 Aug 2026 01:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Promo Released: 'बिग बॉस 20' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस बार शो में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि पूरा शो ही अलग अंदाज में नजर आ रहा है। जानें इस सीजन में क्या है खास?

विज्ञापन
biggboss season 20 first teaser released salman khan dropped a clue for audience
'बिग बॉस 20' में सलमान खान - फोटो : अमर उजला

विस्तार

टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20' जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। मंगलवार को शो के मेकर्स ने इस 20वें सीजन का पहला टीजर जारी किया।  यहां जाने इस टीजर में क्या कुछ है खास?

विज्ञापन


मेकर्स बोले- 'एक से भले दो'
मंगलवार को मेकर्स ने शो की पहली झलक भी फैंस को दिखाई। इस टीजर में सलमान खान होस्ट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत में सलमान, घोड़े के साथ शानदार एंट्री करते हैं। इसके बाद वो कहते हैं, 'जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास टू।' 
विज्ञापन

वहीं यह वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'एक से भले दो'। इस टीजर के जरिए मेकर्स ने हिंट दिया है कि इस बार 'बिग बॉस' में कुछ खास होने वाला है। अब या तो शो में ट्विंस नजर आएंगे या फिर सिबलिंग्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


 

Trending Videos

इस सीजन में छिपा है रहस्य 
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के दिखाए गए प्रोमो के बारे में सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल और नया मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है। 
पहला क्लू तो पहले ही मिल चुका है, बस आपको इसे दोबारा देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है। अब मैं 'बिग बॉस 20' शुरू होने से पहले दर्शकों के सारे क्लूज जोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

biggboss season 20 first teaser released salman khan dropped a clue for audience
'बिग बॉस 20' में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कब होगा 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर
बता दें कि 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होगा। यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सलमान खान इस नए सीजन के साथ एक बार फिर से होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। निर्माताओं ने अब तक प्रतियोगियों और प्रोमो में दिखाए गए रहस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed