फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss OTT 3 Promo Armaan malik on target of journalists for promoting polygamy Naezy lost his temper

Bigg Boss OTT 3: बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारों के निशाने पर अरमान मलिक, पूछताछ में नेजी ने खोया आपा

Sun, 28 Jul 2024 06:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 28 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' के आगामी एपिसोड में पत्रकारों की मंडली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान प्रतियोगी, मीडिया के तीखे सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Promo Armaan malik on target of journalists for promoting polygamy Naezy lost his temper
अरमान मलिक-कृतिका मलिक (बिग बॉस ओटीटी 3) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें टॉप सात प्रतियोगियों से सवाल करने के लिए मीडिया के सदस्यों का स्वागत किया गया। हालांकि, शो में बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारों द्वारा अरमान मलिक और कृतिका मलिक को निशाने पर लिया गया। इस तीखे आरोप-प्रत्यारोप का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। 

विज्ञापन

पत्रकार के सवाल में उलझे अरमान 

जियो सिनेमा द्वारा साझा किए गए प्रेस मीट के प्रोमो में, अरमान को पत्रकारों के दो टूक सवालों का सामना करते हुए दिखाया गया है। पत्रकारों में से एक ने अरमान से पूछा, 'इस रिश्ते को क्या नाम दे।' अरमान ने जवाब दिया, 'कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनके नाम ही नहीं होते।' एक अन्य पत्रकार ने नैतिकता पर व्याख्यान देने के लिए अरमान की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए घेरे में आए अरमान 

अरमान ने सभी सवालों का सामना किया और थोड़े रूखे लहजे में जवाब दिया। एक बिंदु पर उन्होंने कहा, 'रखा तो दोनों को है ना।' इस पर एक पत्रकार ने उन्हें सुधारते हुए कहा, 'वो आपकी पत्नी हैं।' पत्रकारों में से एक ने अपने ही सबसे अच्छे दोस्त, अरमान की पहली पत्नी, पायल मलिक को धोखा देने के लिए कृतिका मलिक की आलोचना की और कहा, 'पायल की मजबूरी का फायदा उठाया है।'

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का टाइटल सॉन्ग जारी, दुलकर सलमान के जन्मदिन पर निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा

विज्ञापन

कृतिका पर मीडिया का वार 

कृतिका ने स्वीकार किया कि उन्हें अरमान से प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया, लेकिन फिर पत्रकार ने उनकी तुलना डायन (चुड़ैल) से कर दी। पत्रकार ने कृतिका से कहा, 'डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है।' उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, नेजी ने सना मकबुल के साथ अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर एक रिपोर्टर पर अपना आपा खो दिया। कुछ पत्रकारों ने खेल में सक्रिय न रहने के लिए नेजी की आलोचना की।

Dexter: 'डेक्सटर' के फैंस के लिए खुशखबरी, माइकल सी. हॉल ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में नए सीजन की घोषणा

नेजी ने खोया पत्रकार पर आपा 

हालांकि, जब एक रिपोर्टर ने उनसे सना के बारे में अपनी भावनाएं साझा करने के लिए कहा, तो उन्होंने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। नेजी के जवाब ने सभी को चौंका दिया। रैपर ने कहा, 'बहुत फ्री हो रहा है, थोड़ा कम बोल।' इस तरह 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगामी एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। शो का ग्रैंड फिनाले दो अगस्त को होगा। यह शो फिलहाल जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रहा है।

TOIFA OTT Awards 2023: टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स में सम्मानित हुए कलाकार, मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed