फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss OTT 2 fame Falaq Naazz Hospitalized undergoes appendicitis surgery actress shares health update

Falaq Naazz Hospitalized: फलक नाज अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री ने सर्जरी के बाद महिलाओं को दी ये सलाह

Mon, 10 Feb 2025 01:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Feb 2025 01:59 PM IST
सार

Falaq Naazz Hospitalized: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिनेत्री फलक नाज अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। अपना हेल्थ अपडेट साझा करते हुए उन्होंने महिलाओं को एक सलाह भी दी है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 fame Falaq Naazz Hospitalized undergoes appendicitis surgery actress shares health update
फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिनेत्री फलक नाज अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। अभिनेत्री ने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फलक को यूं अस्पताल के बिस्तर पर देख फैंस चिंता में हैं। फलक ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से अस्पताल में हैं। इसके साथ उन्होंने महिलाओं को जरूरी सलाह भी दी है। 

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 fame Falaq Naazz Hospitalized undergoes appendicitis surgery actress shares health update
फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम

उतार-चढ़ाव भरे रहे पिछले पांच दिन
फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हैं। इसके साथ लिखा है, 'हेल्थ अपडेट!!, पिछले पांच दिन मेरे लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव भरे रहे।' पिछले पांच दिन मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। सर्जरी के बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटे-लेटे मैंने वाकई जिंदगी और जिंदा होने के एहसास की सराहना करना सीखा है। मैं सभी महिलाओं को सलाह देना चाहूंगी'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली नहीं थी स्थिति
फलक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए लिखा है, 'हम अक्सर अपने शरीर में होने वाले किसी भी दर्द को सह लेते हैं, क्योंकि हम ऐसे ही बने हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि शरीर की तरफ से दिए जाने वाले संकेतों को लेकर आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करती है, जो आपके लिए मददगार हो सकती है। हाल ही में मेरी अपेंडिसाइटिस की सर्जरी हुई थी और सर्जरी के बाद मुझे पता चला कि मेरी स्थिति मामूली नहीं थी। वास्तव में, यह लंबे समय से टाली जा रही थी। मैंने हमेशा दर्द को नजरअंदाज किया या इसे मासिक धर्म से संबंधी परेशानी समझा। मैंस्ट्रुअल क्रैंप समझकर या कभी असहजता समझकर टालती रही'।

यह खबर भी पढ़ें:
The Waking of a Nation: 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर जारी, इस दिन से देखें जलियांवाला बाग कांड की कहानी

विज्ञापन

जिंदगी के प्रति रहें शुक्रगुजार, अपना ख्याल रखें
फलक ने आगे लिखा है, 'मेरी आप सभी से गुजारिश है कि किसी भी तरह का दर्द बर्दाश्त न करें। कम से कम, अपने अल्ट्रासाउंड समय पर करवा लें, ताकि आप मेरी जैसी हालत में न फंसें। इस अनुभव ने मुझे एक सबक सिखाया है और मैंने खुद से वादा किया है कि अब से मैं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दूंगी। जिंदगी वास्तव में बहुत छोटी है, इसके प्रति आभारी रहें। कई लोग इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके लिए मेरे मन में असीम सम्मान है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ed Sheeran: जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर की फिल्म का गाना गाते दिखे एड शीरन..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

फैंस का जताया आभार
फलक लिखती हैं, 'और आखिर में मैं आप सभी के प्रति आभार जताना चाहती हूं, जो लगातार मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं और मुझसे संपर्क कर रहे हैं। कुछ दोस्तों ने जीवन पर अपने सुंदर विचारों से मेरा खूब सपोर्ट किया, जबकि कुछ ने मेरी इस मुश्किल स्थिति में मुझे हंसाने में मदद की है। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। और मेरी मां और मेरा भाई, दोनों मेरे साथ डटे रहे हैं। दोनों को खूब प्यार'! फलक नाज के इस पोस्ट पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
MAMI Select: 'मामी सेलेक्ट' के लिए चार फिल्मकारों का चयन, आईफोन से बनाएंगे फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed