{"_id":"a50f9122-8c5e-11e2-a887-d4ae52bc57c2","slug":"bigg-boss-2-winner-ashutosh-kaushik-s-drunken-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के विनर आशुतोष की पिटाई क्यों हुई?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के विनर आशुतोष की पिटाई क्यों हुई?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर हो बॉलीवुड एक्टर उनके साथ कंट्रोवर्सिज होना आम बात हो गई है। अब इस फेहरिस्त में बिग बॉस विनर आशुतोष कौशिक का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
जी हां, हाल ही में बिग बॉस विनर आशुतोष ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
दरअसल, हाल ही में आशुतोष मुंबई अंधेरी के एक रेस्तरां में नशे में धुत हो बर्थ डे पार्टी अटेंड करने गए थे।
पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर आशुतोष की कुछ लोगों से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।
हालांकि हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन आशुतोष का कहना है कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।
चर्चा ये भी है कि इस पूरे हंगामे की शुरुआत एक फोटो खिंचवाने से शुरू हुई। झगड़े के दौरान ही किसी ने आशुतोष के फोटोग्राफर की पिटाई कर दी। इसी बीच-बचाव में आशुतोष की भी पिटाई हुई और देखते ही देखते कई लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
इस हंगामे के बाद भी रेस्तरां से बाहर आकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया कि पुलिस सब कुछ चुपचाप देखती रही और कुछ नहीं किया।