फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Update Actress Kunika Removed From Captaincy

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हुआ बड़ा बदलाव, कुनिका को क्यों कैप्टन के पद से हटाया गया?

Sun, 31 Aug 2025 08:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 31 Aug 2025 08:55 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Update: ‘बिग बॉस 19’ को शुरू हुए अभी एक हफ्ता हुआ है, पहले ही हफ्ते में प्रतियोगियों के बीच झगड़े, बहस सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में शो से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस कुनिका को कैप्टन की पोजिशन से हटा दिया गया है। जानिए, ऐसा क्यों हुआ? 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Update Actress Kunika Removed From Captaincy
कुनिका - फोटो : इंस्टाग्राम@iam_kunickaasadanand

विस्तार

61 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनी हैं। एक हफ्ते में ही वह अपने गेम से दर्शकों की नजरों में आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें बाकी प्रतियोगियों ने कैप्टन बनाया था। लेकिन अब बिग बॉस ने तय किया है, कनिका को कैप्टन के पद पर नहीं बने रहना चाहिए। आखिर यह फैसला बिग बॉस ने क्यों किया? जानिए। 

विज्ञापन


इस कारण से कुनिका को कैप्टन का पद छोड़ना पड़ा 
बिग बॉस लाइवफीड के अनुसार ‘बिग बॉस 19’ में हाल ही में बहुत ही लड़ाई, झगड़ा और गुस्सा देखने को मिला। ऐसे में बिग बॉस को लगता है कि कैप्टन के तौर पर कुनिका इन चीजों को संभाल नहीं पाईं। इसलिए उन्हें कैप्टन के पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

अधिकतर घर वालों ने कुनिका के खिलाफ वोट दिया 
बिग बॉस ने घरवालों को दो ऑप्शन दिए। घरवाले या तो कुनिका को कप्तान बने रहने या फिर इम्युनिटी को सेलेक्ट करें। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने कुनिका के खिलाफ वोट दिया। कई घरवाले बिल्कुल नहीं चाहते थे कि कुनिका कप्तान बनी रहें। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर नाराज हुए गौरव खन्ना, बोले- मैं तुम्हारे लिए लड़ा लेकिन…; कुनिका का सच भी आया सामने 

शो में घरवालों ने बनाई अपनी सरकार 
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed