फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19: Double Eviction in salman khan hosted show Kunickaa Sadanand malti Elimination before finale

बिग बॉस 19: घर में स्पेशल स्वयंवर करवाएंगे सलमान खान! 'वीकएंड का वार' में होगा डबल एविक्शन; किसका कटेगा पत्ता?

Sat, 22 Nov 2025 11:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Nov 2025 11:10 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Elimination: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब फिनाले से कुछ ही दूर है। जल्द ही इस शो को अपना विजेता मिल जाएगा। इस बार वीकएंड के वार में दर्शकों को डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सलमान खान घर में एक स्पेशल स्वयंवर भी कराएंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 19: Double Eviction in salman khan hosted show Kunickaa Sadanand malti Elimination before finale
'बिग बॉस 19' - फोटो : X

विस्तार

बीते दिनों 'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक काफी खास रहा। प्रतिभागियों के घरवाले उनसे मिलने पहुंचे तो शो का माहौल भी कुछ बेहतर नजर आया। धीरे-धीरे यह शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर बार वीकएंड का वार एपिसोड काफी खास होता है। इस बार शो में सलमान खान स्पेशल स्वयंवर कराएंगे। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को घर से बेघर किया जा सकता है।

विज्ञापन

Bigg Boss 19: Double Eviction in salman khan hosted show Kunickaa Sadanand malti Elimination before finale
'बिग बॉस 19' - फोटो : X

कुनिका के लिए बहू ढूंढने को सलमान ने कराया स्वयंवर!
'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान घर के अंदर स्पेशल स्वयंवर कराते दिख रहे हैं। यह स्वयंवर दरअसल, प्रतिभागी कुनिका सदानंद की बहू खोजने के लिए है। उनके बेटे अयान के लिए अशनूर, तान्या मित्तल और फरहाना में से कौन परफेक्ट बहू है, इसके लिए तीनों को टास्क दिया गया है। इस दौरान घर में काफी मस्ती-मजाक चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुनिका को चाहिए अशनूर जैसी बहू
सलमान खान भी काफी हंसते हुए नजर आए हैं। वे कहते हैं, 'तान्या, फरहाना और अशनूर कौन बनेगी कुनिका की बहू'? इस पर अशनूर कहती हैं, 'नहीं, नहीं।' कुनिका कहती हैं, 'क्यों क्या बुराई है मेरे बेटे में'? सलमान तीनों को पूरी बनाने का टास्क देते हैं। इस बीच वे कुनिका से कहते हैं, 'अभी अभी खबर आई है अयान ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है'। बता दें कि शो में बीते दिनों हंसी-मजाक के दौरान कुनिका ने कहा था कि उन्हें अशनूर जैसी बहू चाहिए।

विज्ञापन

किस पर लटकेगी एविक्शन की तलवार?
'बिग बॉस 19' के वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन होने की बात कही जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कुनिका सदानंद को घर से बेघर किया जाएगा। इसके अलावा मालती चाहर का नाम भी लिया जा रहा है। सलमान खान होस्टेड इस शो का फिनाले 07 दिसंबर को होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed