{"_id":"6770fe2153a71637b7025e9a","slug":"bigg-boss-18-kamya-punjabi-bashes-avinash-mishra-backs-chum-darang-what-kind-of-attitude-this-is-2024-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी ने अविनाश मिश्रा को लगाई फटकार, बिग बॉस 18 में चुम दरांग का किया समर्थन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी ने अविनाश मिश्रा को लगाई फटकार, बिग बॉस 18 में चुम दरांग का किया समर्थन
Sun, 29 Dec 2024 01:27 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:27 PM IST
सार
बिग बॉस 18 हर रोज नया मोड़ ले रहा है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 18 में चुम दरंग को अयोग्य कहने पर अविनाश मिश्रा की खिंचाई की और जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
काम्या पंजाबी-अविनाश मिश्रा-चुम दरांग
- फोटो : इंस्टाग्राम@panjabikamya, colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी काम्या पंजाबी अक्सर सलमान खान के शो के चल रहे 18वें सीजन के बारे में अपने विचार साझा करती हैं। हाल ही में भी, काम्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस 18 में दोस्त चुम दरांग को अयोग्य कहने के लिए अविनाश मिश्रा की खिंचाई की। उन्होंने दोस्त का समर्थन किया और शो में अविनाश के रवैये पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
काम्या ने किया चुम का समर्थन
काम्या ने एक्स पर लिखा, "हे भगवान, यह कैसा रवैया है? मुझे वास्तव में अविनाश पसंद है, लेकिन चुम को 14वें हफ्ते के लिए अयोग्य कहना बहुत ही घटिया है। खैर, चुम दरांग निश्चित रूप से बिगबॉस 18 जीतने की हकदार हैं... कलर्सटीवी।''

My god what kind of attitude is this? I really like #Avinash but calling #Chum not deserving for the 14th week is so sick. Well #ChumDarang definitely deserves to win #BiggBoss18 @ColorsTV @chumdarang
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) December 27, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले करणवीर को लेकर किया था पोस्ट
यह पहली बार नहीं है जब काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 18 के किसी कंटेस्टेंट पर निशाना साधा हो। इससे पहले उन्होंने करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना पर भी जूनियर आर्टिस्ट वाले बयान को लेकर निशाना साधा था। काम्या ने उन पर जूनियर आर्टिस्ट को नीचा दिखाने का आरोप लगाया था। काम्या ने लिखा, "करणवीर ने विवियन के लिए जूनियर आर्टिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया। विवियन ने चाहत के लिए... तो दोनो ही गलत हुए ना... तुम लोग आपस में क्यों लड़ रहे हो? अपने फेवरेट का समर्थन करो, लेकिन अंधे मत बनो, जो गलत है वो गलत है...।'' काम की बात करें तो काम्या पंजाबी कई मशहूर टीवी शो जैसे शक्ति: अस्तित्व के एहसास की, डोली अरमानों की और संजोग का हिस्सा रह चुकी हैं। वह विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 7 का भी हिस्सा भी रह चुकी हैं।
Katrina Kaif-Vicky Kaushal: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए विक्की-कैटरीना कैफ? एक साथ मनाएंगे नया साल