फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Double elimination during midweek digvijay rathee out from salman khan show yamini malhotra

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो से कटा दिग्विजय राठी का पत्ता, डबल एविक्शन में इस प्रतियोगी पर भी लटकी तलवार

Fri, 20 Dec 2024 12:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:25 PM IST
सार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' से दिग्विजय राठी का पत्ता कट गया है। साथ ही इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन की अटकलें तेज हैं। दूसरा नाम कौन सा है आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Double elimination during midweek digvijay rathee out from salman khan show yamini malhotra
बिग बॉस 18 डबल एविक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक तरफ श्रुतिका ने टाइम गॉड बनकर सभी प्रतियोगियों को दंग कर दिया। साथ ही बतौर टाइम गॉड उन्होंने नॉमिनेशन में भी जबर्दस्त फेरबदल की। हालांकि, अब शो से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शो में मिडवीक एविक्शन हुआ है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो दिग्विजय राठी घर से बेघर हो गए हैं। इतना ही नहीं इस वीकएंड एक और प्रतियोगी के बाहर जाने की अटकलें तेज हैं। 

विज्ञापन

शो में होगा डबल एविक्शन? 

इस हफ्ते 'बिग बॉस' शो में डबल एविक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसमें दिग्विजय राठी शो को अलविदा कहने वाले पहले प्रतियोगी होंगे। 'बिग बॉस' के फैन पेजों पर एक हालिया अपडेट के अनुसार, यामिनी मल्होत्रा घर से बेघर होने वालीं अगली प्रतियोगी हो सकती हैं। यह सारा खेल रैंकिंग लिस्ट पर आधारित है, जिससे पता चलता है कि यामिनी को सबसे कम वोट मिले और उन्हें सलमान खान के शो से बाहर जाना पड़ा। 

विज्ञापन


Allu Arjun Case: पुलिस अब श्रीदेवी को गिरफ्तार करने स्वर्ग जाएगी क्या? राम गोपाल वर्मा ने क्यों कही ये बात?
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम गॉड ने बदले समीकरण

रैंकिंग लिस्ट बनाने का अधिकार हालिया टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को दिया गया था। उन्होंने इस लिस्ट में यामिनी को सबसे नीचे रखा, जिससे शो से उनके एलिमिनेशन की पुष्टि हुई। इस डबल एविक्शन के साथ, बिग बॉस के घर की गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना है, जिससे बाकी प्रतियोगियों को परेशानी होगी।

Vivek Oberoi: जब साथिया के सेट पर आई पुलिस, हजार लोगों की भीड़ देखकर विवेक को हुआ था सुपरस्टार बनने का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed