Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं प्रतियोगी, खेल रहे हैं डबल गेम
‘बिग बॉस 18’ में हर दिन प्रतियोगी को नए टास्क दिए जाते हैं, जिस वजह से वह आपस में बहस भी कर बैठते हैं। खासकर टाइम गॉड बनने की कोशिश कर कोई करता है। आज रात के एपिसोड में भी टाइम गॉड बनने के लिए प्रतियोगी खूब मेहनत करेंगे।
विस्तार
रियालिटी शो बिग बॉस 18 में हर दिन दर्शकों को मजेदार एपिसोड देखने को मिलता है। प्रतियोगी किस तरह से अपना गेम खेल रहे हैं, इस बात भी दर्शकों की नजर होती है। साथ ही अपने फेवरेट प्रतियोगी को जीतते हुए देखने के लिए भी फैंस यह शो देखते हैं। कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले बिग बॉस 18 के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है। इसमें कुछ प्रतियोगी खासकर करण वीर मेहरा और रजत दलाल जबरदस्त गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस ने दिया टास्क
बिग बॉस 18 में प्रतियोगियों को टास्क मिला है कि जो सबसे ज्यादा हाउस करेंसी जमा कर लेगा, वह टाइम गॉड बन जाएगा। ऐसे में करण वीर मेहरा और रजत दलाल, अपने अपने करीबी लोगों के साथ हाउस करेंसी जमा करने की कोशिश करने लगे। आज रात के एपिसोड में ही दर्शकों को पता चलेगा कि कौन सबसे ज्यादा करेंसी जमा कर पाएगा और बन जाएगा टाइम गॉड।
अविनाश-करण की बातचीत
इस टास्क के अलावा जब प्रतियोगी अविनाश और करण वीर मेहरा अकेले बैठे थे तो दोनों काफी सीरियस बातचीत की। करण ने अविनाश से पूछ लिया कि तुम जीतने के लिए क्यों नहीं खेल रहे हो? इस पर अविनाश का जवाब था कि वह जीतने के लिए ही खेल रहा है। यही वजह है कि उसने अपने ही दोस्त विवियन को इस बार नॉमिनेट कर दिया। लेकिन करण, अविनाश की बात से सहमत नहीं हुआ।
क्या करण अविनाश को भड़का रहा है
करण और अविनाश की जो बातचीत हुई, उससे दर्शकों को ऐसा लग सकता है कि करण स्मार्ट गेम खेल रहा है। वह अविनाश को विवियन से पूरी तरह से दूर करना चाहता है। दरअसल, करण वीर मेहरा और विवियन डिसेना को ‘बिग बॉस 18’ में सबसे मजबूत प्रतियोगी माना जाता है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों में से कोई भी विनर बन सकता है।
Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस पर फूटा अविनाश मिश्रा का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप