फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Contestant Avinash Mishra Nominating Best Friend Vivian Dsena

Bigg Boss 18 : विवियन को मिला दोस्ती में धोखा, अविनाश ने लिया ऐसा फैसला सब हो गए हैरान

Mon, 09 Dec 2024 09:21 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 09 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

बिग बॉस 18 में कब क्या हो जाए, कोई भी नहीं जानता है। हर दिन इस शो के प्रतियोगी दर्शकों को एक नया झटका देते हैं। हाल ही में एक प्रतियोगी अविनाश ने अपने दोस्त विवियन के साथ कुछ ऐसा किया कि दर्शक भी हैरान हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Avinash Mishra Nominating Best Friend Vivian Dsena
विवियन डिसेन-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena, @avinash_world

विस्तार

टीवी रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हर दिन किसी ना किसी प्रतियोगी के बीच झगड़ा और बहस होती ही रहती है। वहीं कुछ लोग शो में ऐसे भी हैं, जो अच्छे दोस्त हैं, वो लोग अकसर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। ‘बिग बॉस 18’ में भी अविनाश मिश्रा और विवियन डिसेना भी शुरुआत से अच्छे दोस्त रहे हैं। अविनाश ने हमेशा विवियन को सपोर्ट किया है। लेकिन अब लगता है कि इन दोनों की दोस्ती में भी दरार पड़ चुकी है। इसकी वजह हाल ही में लिया गया अविनाश का एक फैसला है। जानिए, अविनाश ने ऐसा क्या किया कि दर्शकों को लगेगा कि उसने विवियन को दोस्ती में धोखा दिया है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Contestant Avinash Mishra Nominating Best Friend Vivian Dsena
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world

अविनाश ने लिया विवियन का नाम 
हाल ही में प्रतियोगियों को शो से बाहर करने के लिए नॉमिनेशन किए गए। जिसमें अलग-अलग प्रतियोगियों ने दूसरे प्रतियोगियों के नाम लिए। लेकिन सबसे ज्यादा झटके वाली बात यह रही कि अविनाश मिश्रा ने अपने दोस्त विवियन का नाम लिया है। अविनाश के इस फैसले से शो के दूसरे प्रतियोगी भी हैरान हो गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी अविनाश अपने ही दोस्त को नॉमिनेट कर देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खत्म हो जाएगी दोस्ती 
अविनाश के विवियन को नॉमिनेट करने के फैसले से क्या आगे इनकी दोस्ती खत्म हो जाएगी? अब यही सवाल दर्शकों के मन में उठेगा। इस बात का भी खुलासा भी जल्द ही आने वाले एपिसोड में हो जाएगा। देखना होगा कि अब इनकी दोस्ती बची रहती या फिर दुश्मनी में बदल जाती है।

Bigg Boss 18: शालिनी पासी की बात पर नाराज हुए अविनाश मिश्रा, नहीं पसंद आया उनका बिग बॉस के घर आना

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Contestant Avinash Mishra Nominating Best Friend Vivian Dsena
बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena

विवियन के विनर बनने की संभावनाएं 
जब से ‘बिग बॉस 18’ शुरू हुआ है, तब से ही विवियन डिसेना को विनर बनने का सबसे मजबूत प्रतियोगी माना जा रहा है। इसकी वजह विवियन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अगर वह शो में नॉमिनेट भी होते हैं तो उनके फैंस उन्हें बचा लेते हैं। हो सकता है कि यही कारण हो कि अविनाश ने अपनी दोस्ती की परवाह किए बगैर विवियन को शो से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed