Bigg Boss 17: इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट सलमान के शो को कह सकता है अलविदा, जनता से मिले उम्मीद से भी कम वोट
कलर्स का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 देखते ही देखते अपने 1 महीने पूरे करने वाला है। चौथे वीक में चल रहे इस शो में टोटल 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 17' हर गुजरते दिन के साथ और भी दिलचस्प और मजेदार होता जा रहा है। इस विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 ने देखते ही देखते अपने 1 महीने पूरे करने वाला है। चौथे वीक में चल रहे इस शो में टोटल 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। हाल ही में 9 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से किसको सबसे कम वोट्स मिले हैं इसकी एक लिस्ट सामने आई है। ये फेमस कंटेस्टेंट इस हफ्ते बेघर हो सकता है।
सोनिया और मनस्वी के बाद कौन सा तीसरा कंटेस्टेंट इस हफ्ते सलमान खान के शो से एविक्ट होगा, ये जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। जहां हर किसी को नाविद सबसे वीक लग रहे हैं, तो वहीं दर्शकों की राय कुछ और ही है। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में कई घरवालों ने एक-दूसरे को धोखा दिया। जहां मुनव्वर- रिंकू ने अपनी ही टीम से मनारा चोपड़ा को निशाना साधा, तो वहीं मजबूत कंटेस्टेंट अंकिता और अरुण भी नॉमिनेशन के जाल से खुद को नहीं बचा पाए।
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौथे वीक की एक वोटिंग लिस्ट सामने आई है, जिसमें 9 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट्स ईशा के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को मिले हैं। बिग बॉस 17 के चौथे वीक के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं, वह है मनारा चोपड़ा, जिन्हें इस वीक 33.17% यानी कि 4 हजार से अधिक वोट्स मिले हैं।
वोटिंग लिस्ट में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से दूसरे नंबर पर अरुण माशेट्टी, तीसरे नंबर पर बाबू भैया उर्फ अनुराग डोभाल, चौथे नंबर पर अंकिता लोखंडे हैं, जिन्हें महज 1,176 के करीब वोट्स मिले है। इसके बाद पांचवें नंबर पर तहलका भाई उर्फ सनी आर्य हैं, छठे नंबर पर ऐश्वर्या शर्मा हैं, जिन्हें हाल ही में उनके बर्ताव के लिए काफी ट्रोल किया गया था। सातवें नंबर पर इस लिस्ट में नील हैं, आठवें पर नाविद और नौवें पर समर्थ जुरेल हैं, जिन्होंने आते ही ईशा मालवीय को लेकर घर में हुड़दंग मचा दिया था।
यह भी पढ़ें: नागार्जुन-शिवा राजकुमार के साथ फिल्म में काम करेंगी कटरीना कैफ? वायरल फोटो का सच कर देगा हैरान