फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 weekend ka vaar episode promo sumbul touqeer sajid khan said Ankit Gupta flop watch video

Bigg Boss 16: सुंबुल और साजिद ने अंकित को बताया 'फ्लॉप', सलमान के नए टास्क के बाद घर में शुरू होगी दुश्मनी?

Sat, 08 Oct 2022 10:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 10:23 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स मिलकर एक-दूसरे को हॉट और फ्लॉप का टैग देते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 weekend ka vaar episode promo sumbul touqeer sajid khan said Ankit Gupta flop watch video
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान का पॉपुलर शो 'बिग बॉस' के 16 वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बीती रात इस सीजन का पहला 'वीकएंड का वार' टेलीकास्ट हुआ, जिसमें सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को आइना दिखाया। वहीं, 'वीकएंड का वार' का दूसरा एपिसोड भी टर्न और ट्विस्ट से भरा हुआ होगा। आज के एपिसोड में सलमान सभी कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा सबके सामने लेकर आने वाले हैं, जिसके बारे में शो के नए प्रोमो में बताया गया है।

विज्ञापन
 

'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान सबके बीच एक टास्क करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान हिट और फ्लॉप के बारे में सभी को बताते हैं। इस टास्क में दो कंटस्टेंट हिट और फ्लॉप के एरिया में खड़े होते हैं और बाकी सब आ कर अपनी राय रखते हैं। वीडियो में निमरत प्रियंका के चेहरे पर फॉग लगाते हुए उन्हें 'फ्लॉप' कहती हैं। साथ ही वह यह भी बताती हैं कि प्रियंका उन्हें समझ नहीं आती हैं।

यह भी पढ़ें:-  Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दीवाली से पहले घर में घुसकर मारेंगे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सुंबुल तौकीर और साजिद खान ने अंकित को फ्लॉप बताते हुए उनके चेहरे पर फॉग लगा दिया। इसके अलावा ब्यूटी क्वीन मान्या भी सबके निशाने पर रहती हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। बीबी हाउस के फैंस का मानना है कि इस टास्क के बाद घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी साफ दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: इस वीकएंड सलमान खान ने घर में घुसकर किया वार, दूर की शालीन भनोट की गलतफहमी





 

 
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस हफ्ते बिग बॉस के एविक्शन की तलवार चार कंटेस्टेंट पर लटकी हुई है, जिसमें साजिद खान,गौतम विग, शिव ठाकुर, एमसी स्टेन का नाम शामिल है। इस हफ्ते इन चारों में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकता है। अब देखना होगा कि सीजन के पहले हफ्ते ही कौन शो से बाहर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed