फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Dancing after tina datta elimination priyanka archana shiv mc stan had a fight

Bigg Boss 16: टीना के जाते ही खुशी से नाचने लगे शालीन, तो शिव-स्टैन के साथ अर्चना-प्रियंका की हुई भयंकर लड़ाई

Sun, 29 Jan 2023 02:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 29 Jan 2023 02:12 PM IST
सार

एक ओर टीना के जाने से शालीन काफी खुश हैं और नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि प्रियंका और अर्चना की शिव और स्टैन से लड़ाई हो गई है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Dancing after tina datta elimination priyanka archana shiv mc stan had a fight
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' के घर से इस बार टीना दत्ता का सफर खत्म हो गया है। शनिवार का वार में इस बार फराह खान ने शो को होस्ट किया और शालीन को लेकर टीना की जमकर क्लास लगाई। साथ ही प्रियंका को भी फटकार लगाई। वहीं, कम वोटों के आधार पर टीना शो से एलिमिनेट हो गईं। टीना ने बेघर होने के बाद शालीन घर में नाचते और गाते नजर आए, तो प्रियंका और अर्चना की शिव-स्टैन से लड़ाई हो गई।

विज्ञापन


मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें गार्डन एरिया में शालीन शिव, एमसी स्टैन और निमृत के साथ बैठे होते हैं। इसके बाद वह कहते हैं, पहले में बहुत उदास था और अब मैं बहुत अच्छा फील कर रहा हूं। शालीन की बात सुनकर सब हंसने लगते हैं। इसके बाद वह कैप्टन रूम में काउच पर चढ़कर डांस करते हैं, जिसमें एमसी स्टैन उनका साथ देते हैं। फिर वह झाड़ू लगाते हुए भी गाते और नाचते दिखाई देते हैं। ऐसे में साफ जाहिर है कि टीना के एलिमिनेट होने से शालीन काफी खुश हैं।
विज्ञापन

Rupali Ganguly: चमचमाती मर्सिडीज कार की मालकिन बनीं 'अनुपमा', कीमत जान रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके बीच नए प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि प्रियंका और अर्चना की शिव और स्टैन से बहस शुरू हो जाती है। पाउडर रूम में अर्चना ताना मारते हुए कहते हैं कि अरे ईमान-विमान नहीं है। इस पर शिव कहते हैं कि देखो बात कौन कर रहा है, खुद का ईमान बेचकर आए हो क्या? ऐसे में अर्चना ने कहा, तुम्हारी तरह नहीं बेचा। स्टैन कहते हैं ये मेरे को ईमान सिखा रही है। इस पर अर्चना कहती हैं- फुट यहां से, तो स्टैन जवाब देते हैं कि अगर फुट गए तो दिखाई नहीं दोगी।
Yash: अब 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे रॉकी भाई? इस फिल्ममेकर ने अगली मूवी के लिए किया अप्रोच

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



इतने में प्रियंका शिव और स्टैन से कहती हैं कि झूठे इल्जाम लगते हैं सारे के सारे, झूठी बातें करते हैं। इस दौरान शिव और स्टैन को लगता है कि प्रियंका ने गाली दी है और वह एक्ट्रेस के पीछे गार्डन एरिया में जाने लगते हैं। वहीं, अब आगे इन चारों की लड़ाई क्या मोड़ लेती है, ये तो आज आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
Pathaan Collection: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed