फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 promo Shaleen Bhanot and Tina Datta planning for babies Shocking thing revealed in salman show

Bigg Boss 16: बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे शालीन और टीना! शो में होगी कंटेस्टेंट के घरवालों की एंट्री

Sun, 08 Jan 2023 11:35 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 11:35 AM IST
सार

बिग बॉस 16 के रविवार के एपिसोड में शालीन और टीना एक-दूसरे से दूर नजर आएंगे। वहीं, टीना शालीन से अपने साथ रहने से मना करती हुई भी दिखाई देती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 promo Shaleen Bhanot and Tina Datta planning for babies Shocking thing revealed in salman show
Shaleen Bhanot-Tina Datta - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट एमसी स्टैन और अर्चना गौतम अक्सर लड़ते हुए दिखाई देते हैं। दोनों ही प्रतियोगी कभी घर के कामों को लेकर तो कभी माता पिता को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। शनिवार का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने एमसी स्टैन और अर्चना गौतम के बीच हो रहे लड़ाई झगड़ों को लेकर दोनों की जमकर क्लास लगाई। उन्हें उनकी गलतियों के लिए होस्ट ने बहुत डांटा। इसके अलावा शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते को लेकर भी घर वालों के सामने काफी सारी बातें कहीं। वहीं, आज रविवार के एपिसोड में आठ प्रतियोगियों के परिजनों की बिग बॉस के शो में एंट्री होगी। इसके बाद परिवार के सदस्य पूरे एक हफ्ते तक साथ रहेंगे। आने वाले एपिसोड में शालीन और टीना के बीच दूरियां भी देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन


शालीन-टीना कर रहे थे बच्चों की प्लानिंग
बिग बॉस 16 के रविवार के एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है। इस प्रोमो में शालीन और टीना गार्डन एरिया की छत पर बैठे होते हैं। शालीन काफी परेशान नजर आते हैं, क्योंकि टीना उनसे बात नहीं कर रही है। शालीन टीना से पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? जवाब में टीना करती हैं- कि हां मेरे मन में आपके लिए फीलिंग्स हैं, लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि आप ही थे, जो मेरे साथ खेल रहे थे? यहां मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ी हैं। तुम्हारी नहीं। इसके बाद शालीन कहते हैं कि- पहले तुमने कहा था कि शालीन मैं तुमसे प्यार करती हूं और अब तुम पीछे हट गईं। टीना जवाब देती हैं- हम एक-दूसरे को बेवकूफ बना रहे हैं। शालीन कहते हैं कि हम अपने बच्चों की बात कर रहे थे। टीना फिर हाथ जोड़कर कहती हैं कि- मेरी इमेज पहले ही बर्बाद हो चुकी है,आप मत रहिए मेरे साथ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Saeed Jaffrey: भारत ही नहीं विदेशों में भी बजता था सईद जाफरी के अभिनय का डंका, इन फिल्मों में निभाए यादगार रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस में रहेंगे एक सप्ताह
प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि घर के सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे हैं और बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आप सभी अपने घरवालों को मिस कर रहे होंगे। एक लंबे इंतजार के बाद घरवाले अपनों के साथ रहेंगे। इसके बाद कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। 


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: टीना-शालीन के बाद सलमान ने स्टैन और अर्चना की लगाई क्लास, इस हफ्ते कोई नहीं हुआ घर से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed