फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Chaudhary Photos With Trophy goes Viral Arshi Khan Shared A picture on Twitter

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही प्रियंका चाहर के हाथ लगी 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी! सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Fri, 10 Feb 2023 04:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 04:04 PM IST
सार

प्रियंका चौधरी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ में बिग बॉस की ट्रॉफी नजर आई। यह तस्वीर अर्शी खान ने साझा की। अर्शी खान बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Chaudhary Photos With Trophy goes Viral Arshi Khan Shared A picture on Twitter
Priyanka Chahar Chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस का 16वां सीजन फिनाले की ओर बढ़ रहा है। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होगा। इसका काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। बिग बॉस का यह सीजन अभी तक के सबसे सफल सीजन में से एक बताया जा रहा है। इस सीजन में लगभग सभी कंटेस्टेंट अपने लड़ाई झगड़े को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। वहीं, बात करें बिग बॉस की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की तो वह शो की ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार बताई जा रही हैं। प्रियंका को घर में अक्सर अहम मुद्दों पर आवाज उठाते देखा गया है। हालांकि बीते वीकेंड के वार में उन्हें सलमान खान ने खूब फटकार लगाई थी। लेकिन अब प्रियंका चौधरी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख ऐसा लग रहा है वह बिग बॉस 16 की विनर बन चुकी हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Chaudhary Photos With Trophy goes Viral Arshi Khan Shared A picture on Twitter
Priyanka Chahar Chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका के हाथ लगी बिग बॉस की ट्रॉफी
बिग बॉस 16 के फिनाले को महज दो दिन बचे हैं। फिनाले के लिए पांच कंटेस्टेंट ने अपनी जगह पक्की की है। इनमें प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम शामिल हैं। हालांकि फिनाले से पहले सभी लोग विनर के बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इसका सच क्या है चलिए हम आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Chaudhary Photos With Trophy goes Viral Arshi Khan Shared A picture on Twitter
Priyanka Chahar Chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रॉफी संग वायरल हुई प्रियंका की तस्वीर
वायरल तस्वीर में प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ देखी जा सकती हैं। प्रियंका इस तस्वीर में सोफे पर बैठी हुई हैं। कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की यह वायरल तस्वीर अर्शी खान ने साझा की। अर्शी बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। अर्शी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, तीन ट्रेंड एक साथ चल रहे हैं.. मेरे लिए ट्रॉफी प्रियंका के पास रहेगी। अर्शी खान की इस तस्वीर के कैप्शन से जाहिर होता है कि उनके लिए प्रियंका ही इस सीजन की विनर हैं। हालांकि, अर्शी की यह बात कितनी सच साबित होती है यह 12 फरवरी को फिनाले में पता चलेगा। 
 



Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Chaudhary Photos With Trophy goes Viral Arshi Khan Shared A picture on Twitter
Priyanka Chahar Chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां में नजर आ चुकी हैं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका टीवी शो उड़ारियां में नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने सह कलाकार अंकित गुप्ता के साथ बिग बॉस के सीजन 16 में हिस्सा लिया था। अंकित गुप्ता शो से काफी समय पहले ही बाहर हो चुके थे। हालांकि शो के दौरान दोनों ही कलाकारों ने एक दूसरे को खूब सपोर्ट किया था। फिलहाल दर्शकों को 12 फरवरी का इंतजार है। सभी जानना चाहते हैं कि इस बार शो का विनर कौन बनेगा। 

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed