फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Mc Stan Fight with Shaleen Bhanot in New Episode

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन और शालीन ने खोया आपा, जमकर हुई लड़ाई, टीना दत्ता बनीं वजह

Fri, 18 Nov 2022 12:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 18 Nov 2022 12:42 AM IST
सार

इससे पहले शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच फिजिकल फाइट देखने को मिली थी। इस लड़ाई के बाद बिग बॉस ने अर्चना को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि बाद में अपनी गलती स्वीकार करने के बाद अर्चना की शो में वापसी भी हो गई थी।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Mc Stan Fight with Shaleen Bhanot in New Episode
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में हर दिन लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आते हैं। नए एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। दअरसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब टीना दत्त के पैर में अचानक चोट लग गई। दर्द से चिल्ला रहीं टीना को दुख शालीन और स्टैन से नहीं देखा गया और दोनों उनकी मदद करने के लिए उनके पास पहुंच गए।

विज्ञापन

Vaishali Thakkar Suicide Case: टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन

इस वजह से शुरू हुई तीखी नोंकझोंक

एमसी स्टैन शालीन को बतया कि टीना बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हैं। उसे दर्द हो रहा है। डॉक्टर को आने दो और ट्रीटमेंट करने दो। इस बीच शालीन लगातार कहते हैं कि वो इसे ठीक करना जानते हैं। इसके बाद एमसी स्टैन को गुस्सा आ जाता है और वो गालियां देने लगते हैं। देखते ही देखते शालीन और स्टैन के बीच टीना को लेकर तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई।
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद

हाथापाई तक पहुंची बात

दोनों की तरफ से जमकर गालियां दी जाती हैं। हद तो तब हो जाती है जब शालीन स्टैन के घरवालों के बारे में कुछ कमेंट कर देते हैं जिसके बाद  वह शालीन पर हाथ उठाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस लड़ाई को रोकने के लिए साजिद खान शालीन को पीछे खींचते हैं। वहीं निमृत, शिव और सुंबुल भी स्टैन को रोकने की कोशिश करती हैं। घर वाले किसी तरह दोनों को अलग करते हैं। दोनों के इस रवैये के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस क्या कार्रवाई करते हैं। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब इस तरह की भयंकर लड़ाई बिग बॉस 16 के घर में देखने को मिली है। इससे पहले शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच फिजिकल फाइट देखने को मिली थी। इस लड़ाई के बाद बिग बॉस  ने अर्चना को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि बाद में अपनी गलती स्वीकार करने के बाद अर्चना की शो में वापसी भी हो गई थी।
Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed