फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16: Manya Singh revealed in front of Nimrit kaur that she likes Gautam Vig

Bigg Boss 16: गौतम विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह! खुद निमृत के सामने ब्यूटी क्वीन ने किया खुलासा

Mon, 17 Oct 2022 12:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 17 Oct 2022 12:32 AM IST
सार

पूरी हफ्ते हुईं हलचल और विवादों के बाद वीक एंड एपिसोड में हफ्ते भर हुईं इन्हीं हलचलों का हिसाब-किताब होता है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित एपिसोड में इस बार फिर दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार देखने को मिला।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Manya Singh revealed in front of Nimrit kaur that she likes Gautam Vig
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

विस्तार

टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मनोरंजक और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। पूरी हफ्ते हुईं हलचल और विवादों के बाद वीक एंड एपिसोड में हफ्ते भर हुईं इन्हीं हलचलों का हिसाब-किताब होता है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित एपिसोड में इस बार फिर दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार देखने को मिला।

विज्ञापन

एक तरफ अर्चना गौतम शुरुआत से ही शो में एंटरटेनर बनी नजर आ रही हैं तो वहीं मान्या सिंह घर में कहीं गुम हो चुकी हैं। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शेखर सुमन के स्पेशल सेग्मेंट बिग बॉस की बुलेटिन शेखर सुमन ने भी मान्या को यह सलाह दी कि वह कुछ करें और खेल में लौट आए। शेखर ने यह भी कहा कि वह खुद मिस इंडिया रह चुकी हैं लेकिन अब पूरा देश उन्हें शो में मिस कर रहा है।

Bigg Boss 16: दर्शकों ने निमृत कौर पर तीखे सवालों से किया हमला, अभिनेत्री पर लगाया घर में ग्रुप बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अर्चना ने भी मान्या को यह सलाह दी थी कि वह खेल में बने रहने के लिए कुछ करती रहें, क्योंकि जब सृजिता जैसा कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकता है तो अगला नंबर उन लोगों का भी हो सकता है। इसके अगले ही दिन गार्डन एरिया में अर्चना मान्या के बारे में फालतू बात करती नजर आईं, जिस पर टीना मान्या का बचाव करती दिखीं लेकिन अर्चना की फालतू बातें सुन मान्या को मुस्कुराते देख टीना को काफी बुरा लगा। टीना ने कहा कि उन्हीं का सपोर्ट कर रही है और वह उन पर हंस रही हैं। 

Shahrukh Khan: अबराम ने किया पिता शाहरुख खान का नाम रोशन, ताइक्वांडो में जीता मेडल

विज्ञापन

इस पर मान्या कहती हैं कि उन्होंने किसी से भी नहीं कहा कि कोई उनके पक्ष में बात करें। इसके बाद मान्य जाकर अर्चना को भी फटकार लगाती है जिस पर अर्चना जवाब देते हुए कहती हैं कि मान्या को आज का कंटेंट मिल गया है। इतना ही नहीं रविवार के एपिसोड में मान्या ने खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने निमृत को यह बताया कि सौंदर्या गौतम को लाइक करती हैं, लेकिन वह खुद भी गौतम को पसंद करती हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की क्योंकि सबको यह लगेगा कि वह सौंदर्या से जल कर रही हैं।

Vaishali Thakkar: वैशाली का सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस का दावा- एक्स बॉयफ्रेंड कर रहा था तंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed