Bigg Boss 16: टैरो कार्ड रीडर बने नजर आए शेखर सुमन, घरवालों को बताए उनके 'दोष'
एपिसोड में शेखर टैरो कार्ड रीडर के अवतार में दिखे। इस दौरान वह सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आए। शेखर की मस्ती मजाक से घर का माहौल खुशनुमा हो गया।
विस्तार
एपिसोड में शेखर टैरो कार्ड रीडर के अवतार में दिखे। इस दौरान वह सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आए। शेखर की मस्ती मजाक से घर का माहौल खुशनुमा हो गया। शो में शेखर ने घरवालों के दोष बताते दिखे। एपिसोड में शेखर ने सबसे पहले अर्चना का कार्ड उठाया और बताया कि उनकी कुंडली में रोटी दोष है। अगला नंबर श्रीजिता का आया। शेखर उन्हें भिंडी दोष के बारे में बताते दिखे। उन्होंने तीसरा कार्ड अंकित का उठाया और बताया कि उनकी कुंडली में ठंडक दोष है।
Filmy Wrap: संसद परिसर में शूट करना चाहती हैं कंगना और सलमान की 'भाभी' का छलका दर्द, मनोरंजन जगत की 10 खबरें
वहीं, शालीन की कुंडली में एंटीना दोष निकला। इसके अलावा प्रियंका की कुंडली में भोपू दोष, साजिद खान की कुंडली में फोर्थ गियर दोष आया। यह सुनकर घरवाले जोर-जोर से हंसने लगे। आगे स्टैन के कार्ड में प्रियंका दोष नजर आया। वहीं, टीना के कार्ड में वॉकआउट दोष निकला। इसके साथ ही सुंबुल के कार्ड में वन टू का फोर दोष निकला। शेखर ने बताया कि जब वह घर में आई थीं तब अकेली थीं, लेकिन उनके साथ चार लोग हो गए हैं। शो में आगे शिव के कार्ड में पोपट दोष दिखा। इसके बाद शिव और प्रियंका के बीच तीखी नोंक झोंक भी देखने को मिली।
Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, 21 साल बाद किसी भारतीय ने अपने नाम किया ताज