फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor flirts with abdu rozik National TV gives singer his number

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक पर आया जान्हवी कपूर का दिल, नेशनल टीवी पर सिंगर के साथ की फ्लर्टिंग

Sat, 05 Nov 2022 01:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 05 Nov 2022 01:03 AM IST
सार

लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने जहां एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे शो में बतौर मेहमान शिरकत करने भी पहुंचे।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor flirts with abdu rozik National TV gives singer his number
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

विस्तार

अक्सर चर्चा में रहने वाला टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर दिन प्रसारित होने वाले नए एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ मजेदार और रोमांचक देखने को मिलता है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रसारित होने शो के वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार और मनोरंजक देखने को मिला। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने जहां एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे शो में बतौर मेहमान शिरकत करने भी पहुंचे।

विज्ञापन

Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor flirts with abdu rozik National TV gives singer his number
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर और एक्टर सनी कौशल बतौर मेहमान नजर आए। अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचे दोनों कलाकारों ने ना सिर्फ सलमान खान के साथ मस्ती की बल्कि बिग बॉस के घर जाकर सदस्यों के साथ कुछ वक्त भी बिताया। बिग बॉस के घर पहुंची जान्हवी और सनी ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ मजेदार टास्क भी खेलें।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट से परेशान हुए सलमान खान, वीकएंड एपिसोड में जमकर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor flirts with abdu rozik National TV gives singer his number
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस दौरान जान्हवी कपूर शो के सबसे चहेते सदस्य अब्दु रोजिक के साथ फ्लर्टिंग  करती भी नजर आईं। दरअसल अब्दु को देख जान्हवी उनसे कहती हैं कि आप हमेशा सबको कॉन्प्लीमेंट देते हैं तो आज आपको मुझे भी कंपलीमेंट देना होगा। इतना कहते ही जान्हवी अब्दु से पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं? इस पर अब्दु जवाब देते हैं कि आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके बाद जान्हवी अब्दु से कहती हैं कि मुझे आपका नंबर भी याद है और वह सबके सामने अब्दु का नंबर कहती हैं, जिसे सुन अब्दु शर्मा जाते हैं।

TKSS: ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर बोनी कपूर ने खोले जाह्नवी के राज, सुन चिल्ला पड़ी अभिनेत्री

विज्ञापन

Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor flirts with abdu rozik National TV gives singer his number
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इतना ही नहीं जान्हवी सबके सामने अब्दु को कान में अपना नंबर बताती हैं और उनसे पूछती है कि आपको मेरा नंबर याद रहेगा ना? इस पर जान्हवी को जवाब देते हुए अब्दु रोज कहते हैं कि मैं आपको फोन करूंगा। सभी सदस्यों के साथ समय बिताने के बाद जान्हवी कपूर सलमान खान के साथ मस्ती करती भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ मंच पर बैले डांस किया बल्कि अब्दु रोजिक मिमिक्री करती भी नजर आईं।

Janhvi Kapoor: महज 25 की उम्र में जाह्नवी कपूर ने खरीदा करोड़ों का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed