फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 fans are unhappy with Mc Stan being winner of the show priyanka chahar choudhary got 25 lakh

Bigg Boss 16: स्टैन के विनर बनने पर मचा बवाल, तो हार कर भी जीत गईं प्रियंका, 25 लाख के साथ मिला बड़ा ब्रेक!

Mon, 13 Feb 2023 09:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 13 Feb 2023 09:13 AM IST
सार

प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी पर अपना हक नहीं जमा पाई हैं, लेकिन बाहर आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक ओर सलमान खान ने भी शो में कहा था कि उनके अनुसार प्रियंका ही विनर हैं, तो फैंस का भी ऐसा ही मानना है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 fans are unhappy with Mc Stan being winner of the show priyanka chahar choudhary got 25 lakh
एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' की चमचमाती ट्रॉफी को रैपर एमसी स्टैन ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये भी मिले हैं। हालांकि स्टैन का जीतना प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस को पसंद नहीं आया और ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच रहा है। दरअसल, अटकलें लगाई जा रही थी कि मुकाबला शिव ठाकरे और प्रियंका के बीच होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब शो के मेकर्स को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, अब ऐसी खबरें आ रही हैं, जिससे प्रियंका के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन

 
झोली में आए 25 लाख
प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी पर अपना हक नहीं जमा पाई हैं, लेकिन बाहर आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक ओर सलमान खान ने भी शो में कहा था कि उनके अनुसार प्रियंका ही विनर हैं, तो फैंस का भी ऐसा ही मानना है। वहीं, अब प्रियंका को बाहर आकर बहुत सी खुशखबरी मिली हैं। शो के दौरान ही प्रियंका ने माई ग्लैम का एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन जीता था। इसकी शर्तों के अनुसार उन्हें 25 लाख रुपये और माई ग्लैम के एड में श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


किंग खान के साथ काम करने का मौका 
इतना ही नहीं खबरें हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी काम करने का मौका मिला है। वहीं, सलमान खान ने भी शो के दौरान उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी हारकर भी प्रियंका जीत गई हैं। इसके अलावा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका को कई और प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एमसी स्टैन की जीत से भड़के फैंस
एक ओर प्रियंका फिनाले की रेस से खुशी खुशी बाहर आई थीं, तो दूसरी ओर फैंस को स्टैन को ट्रॉफी मिलना रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के मेकर्स की जमकर क्लास लगाई जा रहा है। फैंस पूछ रहे हैं कि पहले से ही विनर का नाम फिक्स था? क्या मेकर्स शुरू से ही एमसी स्टैन को ट्रॉफी देना चाहते थे? अगर नहीं तो फिर ऐसा क्यों हुआ? कोई मेकर्स को बायस्ड बता रहा है, तो किसी का कहना है कि बिना कुछ किए ही स्टैन को ट्रॉफी देना गलत है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए बिग बॉस, मतलब कुछ भी ना करो और ट्रॉफी ले जाओ वाह भैया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed