फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 97 Latest Update Salman Khan Slam Tina Dutta Shalin Bhanot

Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई टीना की क्लास तो बीच में कूद पड़े शालीन, कहा-ऐसे मत बोलिए, फिर जो हुआ...

Sat, 07 Jan 2023 02:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Jan 2023 02:09 AM IST
सार

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में बहुत कुछ देखने को मिला। शुक्ववार को सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 97 Latest Update Salman  Khan Slam Tina Dutta Shalin Bhanot
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में शुक्रवार का वार हमेशा से ही खास रहा है। शो में हर हफ्ते सलमान खान आते हैं और घरवालों की गलतियों पर उनकी क्लास लगाते हैं। ताजा एपिसोड में सबसे पहले सभी घरवालों को एक टास्क दिया जाता है। इस टास्क में सबसे यह बताने के लिए कहा जाता है कि उनके मुताबिक घर में किसकी इमेज ब्लर है। टास्क के मुताबिक घरवालों को एक नाम लेकर उनके चेहरे पर फोम स्प्रे करना होता है। अर्चना टीना और शालीन के चेहरे पर फोम डालती हैं। इसके बाद साजिद श्रीजिता का नाम लेते हैं। सौंदर्या ने भी शालीन का नाम लेती। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- BAFTAs Longlists: बाफ्टा 2023 की रेस से बाहर हुई आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, RRR अभी भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन

सुंबुल, शिव, निमृत, प्रियंका और टीना भी शालीन का नाम लेती हैं। कुल मिलाकर ज्यादातर लोग शालीन का नाम लेते हैं। इस एपिसोड में आगे सलमान टीना और शालीन की  बारी-बारी से क्लास लगाते दिखते हैं। शो में सबसे पहले बारी टीना की आती है। सलमान घरवालों से टीना और शालीन को लेकर उनकी राय पूछते हैं। सबसे पहले सौंदर्या कहती हैं कि दोनों का रिश्ता उन्हें फेक लगता है। इसके बाद सलमान साजिद खान को अपना ओपनियन बताने के लिए कहते हैं। साजिद सलमान को बताते हैं कि उनके मुताबिक भी दोनों का रिश्ता उन्हें फेक लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर

इस दौरान टीना सलमान को सफाई देने  की कोशिश करती हैं, लेकिन सलमान उन पर भड़क जाते हैं। तभी बीच में शालीन बीच में सलमान से बोल पड़ते हैं कि टीना से ऐसे बात न करें। इसके बाद सलमान पारा चढ़ जाता है।  इसके बाद सलमान शालीन को आड़े हाथों लेते हुए अच्छे से सुना देते हैं। डांट पड़ने के बाद दोनों उदास नजर आते हैं। इसके बाद घरवाले टीना और शालीन को अलग-अग समझाते दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed