फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 110 Ticket to finale weekend Nimrit will contest with Shiv Thakare for Captaincy

Bigg Boss 16: फिनाले नजदीक आते ही आमने-सामने आए मंडली के सदस्य, शिव-निमृत के बीच होगा कैप्टंसी के लिए मुकाबला

Thu, 19 Jan 2023 01:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Jan 2023 01:40 AM IST
सार

बिग बॉस 16 के घर में टिकट टू फिनाले के लिए जंग दिलचस्प होती नजर आ रही है। ताजा एपिसोड में टीना और शालीन के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। वहीं, अब मंडली के सदस्य शिव और निमृत कैप्टंसी के लिए एक दूसरे से मुकाबला करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 110 Ticket to finale weekend Nimrit will contest with Shiv Thakare for Captaincy
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस के फिनाले की तारीख नजदीक आते ही घर का माहौल पूरी तरह बदलते नजर आ रहा है। हर घरवाले अपनी फाइनल की सीट पक्की करने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ताजा एपिसोड में एक बार फिर घर में जबरदस्त घमासान देखने को मिला। शो की शुरुआत में बिग बॉस बताते हैं कि कल उन्होंने निमृत को कैप्टन बनाया था, लेकिन आज घरवाले इस कैप्टंसी को चुनौती दे सकते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि सभी घरवाले नाम लेकर बताएंगे कि कौन निमृत से ज्यादा टिकट टू फिनाले डिजर्व करता है। इसकी शुरुआत प्रियंका से होती है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, टूटे आशिक के रूप में जंचे एक्टर
विज्ञापन

प्रियंका अपना और शिव का नाम लेती हैं। इसके बाद अर्चना अपना और सौंदर्या का नाम लेती हैं। फिर शालीन का नंबर आता है वह अपना और निमृत का नाम लेते हैं। इसके बाद टीना खुद का और प्रियंका और शिव का नाम लेती हैं। शिव एमसी और प्रियंका का नाम लेते हैं। इसके बाद शिव टिकट टू फिनाले में निमृत से मुकाबले के लिए चुने जाते हैं। बिग बॉस सभी को बताते हैं कि कुछ ही देर में कैप्टंसी के लिए दोनों के बीच मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इसके बाद घरवालों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Netflix 2023: सामने आई 'एक्सट्रेक्शन 2' 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 प्रोजेक्ट की रिलीज डेट, इस अंदाज में हुआ एलान

शो में शालीन और टीना के बीच जमकर बहस दिखती है। दोनों की लड़ाई काफी ज्यादा बढ जाती है। इस लड़ाई में प्रियंका भी कूद पड़ती हैं। वहीं, एमसी स्टैन को यह सब नाटक लगता है। शो में आगे मंडली के सदस्य शालीन और टीना को लेकर मजाक करते नजर आते हैं। बता दें कि आने वाले एपिसोड में निमृत और शिव के बीच कैप्टंसी का मुकाबला होगा। अब देखना यह होगा कि इस टास्क को जीतकर सीधा फिनाले में कौन जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed