फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Netflix Announced Release date of Extraction 2 Heart Of Stone 14 other film series with the new trailer

Netflix 2023: सामने आई 'एक्सट्रेक्शन 2' 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 प्रोजेक्ट की रिलीज डेट, इस अंदाज में हुआ एलान

Wed, 18 Jan 2023 09:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 18 Jan 2023 09:32 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले सभी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इनमें क्रिस हेम्सवर्थ की 'एक्सट्रेक्शन 2' और आलिया भट्ट की 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 अन्य फिल्में और सीरीज भी हैं।

विज्ञापन
Netflix Announced Release date of Extraction 2 Heart Of Stone 14 other film series with the new trailer
एक्सट्रेक्शन 2, हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : social media

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने साल की शुरुआत में प्लेटफॉर्म पर 2023 में रिलीज होने वाली सभी हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की घोषणा कर दी गई है। इस साल आने वाली सभी फिल्मों और सीरीज की रिलीज की तारीखों का एलान करने के लिए नेटफ्लिक्स ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। अलग-अलग न बताकर प्लेटफॉर्म ने एक ही टीजर वीडियो में सभी 16 फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट्स का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

Filmy Wrap: दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स' और फिर आमने-सामने आए राखी-आदिल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन


इस वीडियो में नेटफ्लिक्स पर आने वाली कई बड़ी-बड़ी फिल्मों और सीरीज के नाम शामिल हैं। इस टीजर वीडियो की शुरुआत लोगों से पूछने से होती कि 2022 में रिलीज हुई सभी फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद क्या वे लोग 2023 के लिए तैयार हैं? इसके बाद बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ सभी फिल्मों की छोटी-छोटी क्लिप्स आती हैं। इन्हीं क्लिप्स पर उनके नाम और रिलीज डेट लिखी होती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस साल नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है...
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म/ सीरीज का नाम रिलीज डेट
एक्सट्रैक्शन 2 16 जून
हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त
रिबेल मून 22 दिसंबर
 द मदर 12 मई
योर प्लेस ऑर माइन 10 फरवरी
डैमसेल 13 अक्तूबर
 द किलर 10 नवंबर
दे क्लोन्ड टाइरोन 21 जुलाई
मर्डर मिस्ट्री 2 31 मार्च
लीव द वर्ल्ड बिहाइंड 8 दिसंबर
लिफ्ट 25 अगस्त
लियो 22 नवंबर
पेन हसलर्स 27 अक्टूबर
लूथर: द फॉलन सन 10 मार्च
ए फैमिली एफेयर 17 नवंबर
यू पीपल 27 जमवरी

इस लिस्ट में आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का नाम भी शामिल है, जिसमें अभिनेत्री गैल गैडोट के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म आलिया का एक्शन अवतार सबके सामने आने वाला है। इसके साथ ही क्रिस हेम्सवर्थ की 'एक्सट्रेशन' के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। वैसे कहना पड़ेगा नेटफ्लिक्स का इस तरह से सभी की रिलीज डेट का एलान करना काबिले तारीफ है। इससे सभी दर्शकों के लिए पूरे साल भर की लिस्ट एक ही साथ तैयार हो गई है।
Nora Fatehi: नोरा फतेही को गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर, बदले में दिया था यह ऑफर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed