फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot New Show Bekaboo Promo released Ekta Kapoor Posted on Social Media

Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 के बाद अब 'राक्षस' बने दिखेंगे शालीन भनोट, 'बेकाबू' का प्रोमा आया सामने

Thu, 23 Feb 2023 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Feb 2023 07:46 PM IST
सार

इस टीजर को देखने पर आपको एक पल के लिए रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की याद आ जाएगी। शो में शालीन के साथ ईशा सिंह भी दिखेंगी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot New Show Bekaboo Promo released Ekta Kapoor Posted on Social Media
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 16 में शालीन भनोट को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही वजह थी कि वह शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। एक्टर बिग बॉस की ट्रॉफी तो अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन इस शो की वजह से उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया। शालीन को यह मौका टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने दिया है। हाल ही खबर आई थी शालीन बेकाबू सीरियल में नजर आने वाले हैं। अब इस शो की पहली झलक भी सामने आ गई है। शो के प्रोमो में शालीन भनोट एक राक्षस के रूप में नजर आए हैं।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pathaan: पड़ोसी मुल्क में 'पठान' की रिलीज से पहले बुलंद हुए विरोध के स्वर, बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

इस टीजर को देखने पर आपको एक पल के लिए रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की याद आ जाएगी। शो में शालीन के साथ ईशा सिंह भी दिखेंगी। इससे पहले वह 'इश्क सुभानअल्लाह' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर खुद इसका प्रोमो लोगों के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

यह भी पढ़ें- TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ 'बिग बॉस 16' ने मारी बाजी, 'अनुपमा' को TRP में तगड़ा झटका

इस वीडियो क्लिप को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जब एक परी और राक्षस की शक्तियां टकराएंगी तब कायनात भी हो जाएगी बेकाबू।'' एकता के इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। लोगों को शालीन का लुक बहुत पसंद आया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''बीस्ट अवतार में शालीन बहुत अच्छे लग रहे हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''शालीन ने बेकाबू कर दिया।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 16 में शालीन ने कई लोगों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पांच में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, कम वोट मिलने की वजह से वह शो को जीत नहीं सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed