फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Chaudhary may appear in Shahrukh Khan Upcoming Film Danki

Dunki: 'बिग बॉस 16' की इस कंटेस्टेंट की लगी लॉटरी, शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में आ सकती हैं नजर!

Tue, 31 Jan 2023 01:17 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 01:17 PM IST
सार

बिग बॉस 16 की दमदार कंटेस्टेंट प्रिंयका चहर चौधरी शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Chaudhary may appear in Shahrukh Khan Upcoming Film Danki
Priyanka Chahar Chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' एक ऐसा रिएलिटी शो है जो अक्सर विवादों में बना रहता है। वहीं, बिग बॉस का सीजन 16 इस बार सबसे ज्यादा अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। माना जाता है इस शो में हिस्सा लेने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट की किस्मत खुल जाती है। शो के अंदर रहते-रहते सितारे लोगों की नजरों में आ जाते हैं और उन्हें कई ऑफर भी मिल जाते हैं। इस शो में से अभी तक निमृत कौर से शालीन भनोट तक को कई नए प्रोजेक्ट्स मिल चुके हैं। हाल ही में सुनने में आया है शो की दमदार कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी के हाथ भी एक बहुत बड़ा ऑफर लगा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' में नजर आ सकती हैं। 

विज्ञापन


डंकी में प्रियंका को मिल सकता है मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'डंकी' में प्रियंका को एंट्री मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक निर्माता राजकुमार हिरानी को फिल्म में एक पंजाबी लड़की के किरदार के लिए अभिनेत्री की तलाश है। बीते दिनों सलमान खान ने भी शो के दौरान प्रियंका से कहा था कि उनके लिए बहुत कुछ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख की फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस  फिल्म में कनाडा और अमेरिका में पंजाबियों के अवैध माइग्रेशन को दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Michael Jackson Biopic: माइकल जैक्सन की बायोपिक के मुख्य अभिनेता का एलान, जाफर निभाएंगे किंग ऑफ पॉप की भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका शिव ने लगाए एक दूसरे पर इल्जाम
आपको बता दें बिग बॉस में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचने के लिए काफी कोशिशें करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बीते एपिसोड में निमृत और अर्चना के बीच घमासान लड़ाई देखी गई थी। इसके बाद हाल ही में रिलीज प्रोमो में प्रियंका और शिव ठाकरे ने भी एक दूसरे पर इल्जाम लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed