Bigg Boss 16: राशन के चक्कर में फिर आपस में भिड़े कंटेस्टेंट, अर्चना गौतम की जिद ने बिगाड़ा पूरा खेल
मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सभी घरवालों को एक-दूसरे को घर में दिए योगदान के हिसाब से रैंक देनी है। इसी रैंकिंग के आधार पर बिग बॉस तय करेंगे की घरवालों को कितना राशन मिलेगा।
विस्तार
‘बिग बॉस 16’ का फिनाले वीक शुरू हो चुका है और अब जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। सुंबुल तौकीर के एविक्ट होने के बाद शो में टॉप छह कंटेस्टेंट बचे हैं और अब एक इस हफ्ते एक और एलिमिनेशन होगा। ऐसे में इस हफ्ते के अंत तक शो के पांच फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। लेकिन उससे पहले ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। इस हफ्ते आखिरी राशन टास्क में घरवालों के बीच खूब बवाल होगा। एक ओर शालीन और शिव की बहस होगी, तो अर्चना गौतम पर भी घरवालों का गुस्सा फूटेगा।
योगदान के आधार पर देनी होगी रैंक
दरअसल, मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सभी घरवालों को एक-दूसरे को घर में दिए योगदान के हिसाब से रैंक देनी है। इसी रैंकिंग के आधार पर बिग बॉस तय करेंगे की घरवालों को कितना राशन मिलेगा। अर्चना निमृत को छह रैंक देती हैं और फिर शालीन भी कहते हैं कि शो में उनका योगदान काम रहा है और वह भी इससे सहमत हैं। इस पर निमृत शालीन से बहस करती हैं कि कम से कम उन्हें कभी फेक नहीं बोला गया।
Gadar 2 Starcast Fees: इतने करोड़ फीस लेकर 'तारा सिंह' बने सनी देओल, इन सितारों की जेब में आई कितनी रकम?
इसके बाद जब शिव ठाकरे अर्चना गौतम को चार नंबर पर रखते हैं, तो वह भड़क जाती हैं। अर्चना कहती हैं कि वह खुद को एक नंबर पर रखना चाहती हैं। जब अर्चना अपनी एक नंबर की रहने की रट लगा लेते हैं, तो निमृत गुस्से में उन्हें बैल बुद्धि कह देती हैं। इसके बाद राशन का हवाला देते हुए प्रियंका अर्चना को समझाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि तेरी प्रॉब्लम के चक्कर में हम सब भूखे मरे क्या? इस पर अर्चना कहती हैं कि मैं अपने आप को गिराकर ये नहीं करूंगी।
Pathaan: शाहरुख की फिल्म ने पाकिस्तान में किया बवाल, पठान को लेकर सेंसर बोर्ड ने लिया एक्शन
View this post on Instagram
शालीन और शिव में हुई बहस
इतना ही नहीं शालीन और शिव का भी झगड़ा हो जाता है। दरअसल, शिव शालीन को छह नंबर पर रखते, तो वह इससे सहमत नहीं होते। ऐसे में शिव कहते हैं कि वो अकेले यहां तक आए हैं, लेकिन शालीन ने गुट का सहारा लिया है। यह सुनते ही शालीन का पारा बढ़ जाता है और वह कहते हैं कि टॉप 6 में होना वह डिजर्व करते हैं। उन्हें किसी की दया की जरूरत नहीं है। अब आज के एपिसोड में क्या होगा ये देखने लायक है।
Abhishek Bachchan: जब अभिषेक की इस हरकत पर भड़क गई थीं ऐश्वर्या, दो दिन के लिए बेडरूम से निकाल दिया था बाहर