फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Archana Gautam gets panic in kitchen area and seen screaming loudly fans are worried

Bigg Boss 16: किचन में अर्चना गौतम के साथ हुआ हादसा? चीखती-चिल्लाती एक्ट्रेस को देख फैंस हैरान

Mon, 23 Jan 2023 10:11 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 23 Jan 2023 10:11 AM IST
सार

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जो वायरल हो रहा है। प्रोमो में अर्चना गौतम किचन में दिखाई दे रहे होती हैं कि वह अचानक जोर-जोर से चिल्लाती हैं। इसके बाद वह घर में इधर उधर भागती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Archana Gautam gets panic in kitchen area and seen screaming loudly fans are worried
अर्चना गौतम बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव पर चला रहा है। कुछ ही हफ्तों में शो का फिनाले होगा और अब आठ कंटेस्टेंट घर में बचे हैं। अर्चना गौतम शो की ऐसी कंटेस्टेंट जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस कभी हंसी मजाक करते हुए दिखाई देती हैं, तो कभी लड़ाई झगड़ा करती दिखती हैं। लेकिन अब अर्चना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी दहल जाएगा। वीडियो में अर्चना किचन से जोर-जोर से चिल्लाकर भागती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


जारी हुआ नया प्रोमो
दरअसल, मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जो वायरल हो रहा है। प्रोमो में अर्चना गौतम किचन में दिखाई दे रहे होती हैं कि वह अचानक जोर-जोर से चिल्लाती हैं। इसके बाद बदहवास होकर घर में इधर उधर भागती हैं। अर्चना की आवाज सुनकर प्रियंका और टीना उनके पास भागकर आती हैं और पूछती हैं कि क्या हुआ? लेकिन अर्चना चिल्लाते हुए ही दिखाई देती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर कर रहे कमेंट
अर्चना का यह वीडियो सामने आने के बाद से फैंस हैरान हो गए हैं और उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अर्चना को क्या हुआ और वह ठीक हैं? तो कुछ का कहना है कि शायद ये कोई टास्क है। एक ने कमेंट किया, 'हर साल आखिर में बिग बॉस में भूत आता है वो ही देख लिया होगा', तो दूसरे ने लिखा, 'ये कौन सी एक्टिंग है फुटेज के लिए।' इसके अलावा कई यूजर अर्चना को लेकर परेशान हो गए हैं।
Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 9: सिक्किम की जेटशेन ने जीता लिटिल चैंप्स का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 10 लाख रुपये

सौंदर्या हुईं शो से बाहर
बता दें कि इस बार शो से सौंदर्या शर्मा बेघर हो गई हैं। सलमान खान ने सभी सेफ कंटेस्टेंट को मौका दिया था कि वो तय करें कि किसे एलिमिनेट होना चाहिए। ऐसे में सौंदर्या का नाम सामने आया। हालांकि अपनी दोस्त को बचाने के लिए अर्चना ने काफी कोशिश की, लेकिन सौंदर्या की कम भागीदारी के चलते बाकी घरवालों ने उन्हें ही शो से बाहर निकालने का फैसला किया।
Himanta Biswa Sarma-Shahrukh Khan: अब 'श्री शाहरुख खान' बोलने पर घिरे सीएम सरमा, ट्वीट कर फिर दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed