Bigg Boss 16: शो में अर्चना गौतम की वापसी होने पर खुशी से झूम उठीं प्रियंका-सौंदर्या, बाकी घरवालों के उड़े होश
शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अर्चना गौतम दोबारा शो का हिस्सा बन गई हैं। अर्चना के वापस आने से प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा काफी खुश नजर आईं।
विस्तार
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस को शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब शुक्रवार का वार के बाद सलमान खान ने अर्चना की शो में वापसी करा दी है और कहा कि वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। साथ ही शिव को भी अर्चना को उकसाने के लिए फटकार पड़ी। वहीं, अब अर्चना की वापसी से शो में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है।
दरअसल, शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अर्चना गौतम दोबारा शो का हिस्सा बन गई हैं। अर्चना के वापस आने से जहां प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा काफी खुश नजर आईं, तो साजिद खान सहित बाकी घरवालों इस फैसले से नाखुश दिखे। साजिद खान प्रियंका से पूछते नजर आए कि क्या अर्चना ने अभी तक जो कुछ भी बोला है वह सही है? इतने ही अर्चना वापस आती हैं और कहती हैं, मैं मायके गई थी और अब ससुराल वापस आ गई हूं।
Aaryan Khan: शाहरुख खान के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं आर्यन खान, पिता के लिए कर चुके हैं लड़की से लड़ाई!
View this post on Instagram
एक ओर अर्चना गौतम से प्रियंका कहती हैं कि उन सबके चेहरे उतर गए हैं, तो दूसरी ओर साजिद बाकी घरवालों के साथ बात करते नजर आते हैं कि वह अब अपनी हद पार करेगी। इस पर निमृत कहती हैं कि देखते हैं कि कहां तक जाएगी। अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि अर्चना गौतम क्या ने कारनामे घर में करती हैं और बाकी के कंटेस्टेंट का रिएक्शन कैसा होगा।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल
बता दें कि शिव और अर्चना के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया था, जिसमें अर्चना ने शिव का गला पकड़ लिया था। इसके बाद घर में खूब बवाल मचा और बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन करने पर अर्चना को शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब वह शो में वापस आ गई हैं। इसके अलावा इस बार शो से हरियाणा की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागौरी बेघर हो गई हैं।
Mulraj Rajda: लेखक, निर्देशक और अभिनेता थे मूलराज राजदा, मां सीता के पिता जनक के किरदार के लिए मिली थी ख्याति