फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 abdu rozik video game teaser getting viral chota bhaijaan will come back in salman khan show

Bigg Boss 16: अब वीडियो गेम में बॉक्सिंग करते दिखेंगे ‘छोटे भाईजान’, लाइव आकर बताया बिग बॉस में वापसी का प्लान

Sun, 18 Dec 2022 10:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Dec 2022 10:14 AM IST
सार

अब्दू रोजिक की मैनेजमेंट टीम ने बिग बॉस से रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद ही उन्हें शो से बाहर आने की इजाजत दी गई। अब्दू रोजिक का एक वीडियो गेम बनना है, जिसके लिए उनकी लाइव मोशन कैप्चरिंग होनी है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 abdu rozik video game teaser getting viral chota bhaijaan will come back in salman khan show
अब्दू रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से छोटे भाईजान का सफर खत्म हो चुका है। सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक के शो से बाहर आने की खबर आने के बाद से ही फैंस निराश हो गए थे। पहले जहां अब्दू की खराब तबीयत को लेकर जानकारी सामने आ रही थी, तो शो ऑन एयर होने के बाद पता चला कि अब्दू की मैनेजमेंट टीम से बात करने के बाद उन्हें शो से एक वीडियो गेम के सिलसिले में बाहर लाया गया है। शो से बाहर आते ही अब्दू लाइव आए और फैंस के बातचीत की।

विज्ञापन

दरअसल, अब्दू रोजिक की मैनेजमेंट टीम ने बिग बॉस से रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद ही उन्हें शो से बाहर आने की इजाजत दी गई। अब्दू रोजिक का एक वीडियो गेम बनना है, जिसके लिए उनकी लाइव मोशन कैप्चरिंग होनी है। वहीं, अब्दू के गेम का टीजर भी जारी हो चुका है। टीजर में अब्दू एक टेबल के सामने खड़े हुए हैं, जिस पर बर्गर रखा हुआ है। इसके बाद वह बॉक्सिंग रिंग में उतरते हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता।

Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद के बीच सामने आया बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब्दू रोजिक लाइव भी आए थे। उन्हें कुछ देर तक अपने फैंस से बात की। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस बेस्ट शो है, आई लव बिग बॉस। मुझे सपोर्ट करने के लिए सभी का शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं।' इसके साथ ही अब्दू ने बताया कि वह शो में वापसी करेंगे, जिसके बाद से फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।

Box Office Report: एवेंजर्स का गेम 'एंड' नहीं कर पाई अवतार 2, जानें किन-किन फिल्मों को दे चुकी मात

विज्ञापन

बता दें कि अब्दू रोजिक शो से सबके लोकप्रिय और चहेते कंटेस्टेंट हैं। ऐसे मे अब्दू के शो से बाहर होने पर न सिर्फ दर्शक बल्कि सभी घरवाले भी मायूस हो गए थे। एमसी स्टैन तो कहते हैं कि शो की रौनक चली गई। वहीं, ट्विटर पर भी नो अब्दू नो बिग बॉस ट्रेंड करने लगा। वहीं, अब दर्शकों को अब्दू रोजिक का जल्द शो में वापसी करने का इंतजार है।

Taraneh Alidoosti: ईरान में ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री गिरफ्तार, हिजाब विरोधी प्रदर्शन का किया था समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed