{"_id":"619e826ef5477e26a35e613c","slug":"bigg-boss-15-tara-bhanushali-looking-for-her-father-jay-bhanushali-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15 : जय भानुशाली को याद कर रही हैं उनकी बेटी तारा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15 : जय भानुशाली को याद कर रही हैं उनकी बेटी तारा, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 24 Nov 2021 11:50 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
जय भानुशाली
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट जय भानुशाली घर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। हाल में सलमान खान को भी ये कहते देखा गया था कि जय ऐसे कंटेस्टेंट है जो शो को समझ ही नहीं पा रहे। बेशक घर में वह बेवजह की लड़ाइयों में दिख रहे हों। लेकिन घर से बाहर उन्हें उनका परिवार बेहद याद कर रहा है। खासतौर से उनकी नन्ही परी तारा। तारा रोजाना बिग बॉस के शुरू होते ही टीवी के सामने अपने पिता को देखने के लिए खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
जय भानुशाली की पत्नी माही ने तारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें तारा अपने पिता को टीवी की स्क्रीन पर देखकर पापा... पापा... कहने लगती है और स्क्रीन के अंदर जाने की कोशिश करते दिखती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए माही लिखती है 'अंदर जाने के लिए दरवाजा ढूंढ रही है'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
जय को सता रही है घर की याद
सिर्फ तारा ही अपने पिता को मिस नहीं कर रही है, बल्कि बिग बॉस के घर में जय भी उन्हें बेहद याद करते हैं। हाल में बिग बॉस के घर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया था कि वह गेम में पीछे क्यों रह गए हैं। तो जय इस बात से इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें घर की याद सता रही है और यह कहते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। साथ ही उन्होंने कहा था- मैं इस शो इस साल नहीं आना चाहता था क्योंकि मेरी बेटी तारा बहुत छोटी है। वह अभी ठीक से बोल नहीं पाती है। ऐसे में वह अपने मन की बात नहीं बता पाएगी। मैं अपने परिवार, बेटी और पत्नी को बहुत मिस कर रहा हूं।