फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 Riteish warns Karan haath neeche kar after being called coward

बिग बॉस 15: रितेश ने करण को दी धमकी, कहा- हाथ नीचे कर ले...जानिए ऐसा क्यों हुआ? 

Sun, 28 Nov 2021 06:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 28 Nov 2021 06:01 PM IST
सार

बिग बॉस 15 वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें करण कुंद्रा और राखी सावंत के पति रितेश के बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Riteish warns Karan haath neeche kar after being called coward
बिग बॉस 15 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 15 वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें करण कुंद्रा और राखी सावंत के पति रितेश के बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है। दोनों के बीच लड़ाई तब शुरू हुई जब करण ने रितेश को अपनी पत्नी के बजाय अपना व्यवसाय चुनने के लिए 'कायर' कहा। बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में नेहा धूपिया घर में एंट्री करेंगी और कंटेस्टेंट से एक-दूसरे की कमियां बताने को कहेंगी।

विज्ञापन


जिसकी एक झलक नये प्रोमो में दिखाई गई है। प्रोमो वीडियो में करण से रितेश की एक खामी का जिक्र करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने तख्ती उठाई जिस पर 'कायर' लिखा हुआ था। करण ने नेहा को इसका कारण भी बताया की वह क्यों रितेश को कायर कह रहे हैं। करण ने नेहा से कहा कि स्टॉक की वैल्यू बीवी से ऊपर रखने वाला आदमी मेरे हिसाब से कायर है। इस पर रितेश भड़क गये और उन्होंने अपने स्टैंड का बचाव करते हुए कहा, यह निजी मामला है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन


करण ने अपने शब्दों को वापस लेने से इंकार कर दिया और उन्हें शादी करके भागने वाला इंसान बताया। इस पर रितेश भड़क उठे और उन्होंने करण से हाथ नीचे रखने के लिए कहा। बिग बॉस 15 के शनिवार के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने राखी सावंत से पूछा कि क्या रितेश वास्तव में उनके पति हैं? उन्होंने कहा था, क्या रितेश सचमुच तुम्हारा पति है या तुमने उसे काम पर रखा है? इस पर राखी ने जवाब दिया- नहीं, नहीं, वह मेरे 'पति परमेश्वर' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed