फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 pratik sehajpal spoils jay bhanushali game in Captaincy Task

Bigg Boss 15: कैप्टेंसी टास्क में प्रतीक सहजपाल ने बिगाड़ा जय भानुशाली का खेल, घर में हुआ जमकर बवाल

Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 pratik sehajpal  spoils jay bhanushali game in Captaincy Task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। ये बात सच है कि, घर में हर कोई जीतने के लिए खेल रहा है, लेकिन प्रतीक सहजपाल का माइंड गेम घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स की प्लानिंग को बिगाड़ने का काम कर रहा है। इसकी झलक आज के एपिसोड में भी देखने को मिली। 18 अक्तूबर के एपिसोड में शमिता शेट्टी की कैप्टेंसी खत्म हुई, जिसके बाद मुख्य घर से मौजूद तीन कंटेस्टेंट्स यानी प्रतीक सहजपाल, जय भानुशाली और निशांत भट्ट का कैप्टेंसी टास्क में एक-दूसरे से सामना-सामना हुआ। लेकिन इस टास्क की शुरुआत में ही प्रतीक ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से जय भानुशाली का गेम शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

Bigg Boss 15 pratik sehajpal  spoils jay bhanushali game in Captaincy Task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कैप्टेंसी के लिए बिग बॉस की तरफ से घर में एक टास्क दिया गया, जिसमें प्रतीक, जय और निशांत को ट्रेड मिल मशीन पर जंगलवासियों से ज्यादा से ज्यादा चलाना था। इस टास्क की शुरुआत से पहले जय भानुशाली और निशांत भट्ट सभी जंगलवासियों से बातचीत करते नजर आए थे, ताकी उनकी मशीन ज्यादा से ज्यादा चल सके। लेकिन इस दौरान प्रतीक कुछ और ही करते नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 15 pratik sehajpal  spoils jay bhanushali game in Captaincy Task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हुआ ये कि, प्रतीक ने गेम शुरू होने से पहले ही जय भानुशाली की मशीन की कील छिपा दिया। प्रतीक ने जय की मशीन की एक कील निकालकर अपनी जेब में रखी ली। जिसके बाद जय ने घर में जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं, जब जय भानुशाली घर में सभी से मशीन के कील के बारे में पूछ रहे थे, तब प्रतीक ने साफ मना करते हुए कहा कि, उन्होंने मशीन की कोई कील नहीं ली। लेकिन जय बार-बार कह रहे थे कि, उन्हें सिर्फ प्रतीक पर ही शक है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15 pratik sehajpal  spoils jay bhanushali game in Captaincy Task
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, बिग बॉस के घर का कैप्टेंसी टास्क इसी हंगामे के बीच शुरू हुआ। लेकिन प्रतीक की हरकत की वजह से गुस्साए जय ने इस टास्क को ज्यादा देर चलने नहीं दिया। उन्होंने भी कुछ देर बाद ही प्रतीक की ट्रेड मील मशीन की कील को बाहर की ओर फेंक दिया, जिस वजह से निशांत भट्ट ज्यादा मेहनत किए बिना जीत गए और घर में इस हफ्ते के कैप्टन बन गए। ये कहना गलत नहीं होगा कि, प्रतीक और जय भानुशाली के खराब गेम प्लान की वजह से निशांत बिना लड़े ही घर के कैप्टन बन गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed